ETV Bharat / entertainment

'टॉक्सिक' की बदली रिलीज डेट, सामने आई ये बड़ी वजह, 'धुरंधर 2' से नहीं होगा क्लैश, जानें अब कब आएगी फिल्म

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक अब 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से नहीं भिड़ेगी.

toxic release date changed
'टॉक्सिक' की बदली रिलीज डेट, (POSTERS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : March 4, 2026 at 10:26 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का इंतजार पूरे देश को है. यश के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यश पूरे चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे हैं. फिल्म टॉक्सिक को लेकर आज 4 मार्च को बहुत ही चौंकाने वाला फैसला सामने आया है. मेकर्स ने टॉक्सिक की रिलीज डेट बदल दी है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होनी थी. इस दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से उसका सामना होना था, लेकिन अब टॉक्सिक और धुरंधर 2 का क्लैश खत्म हो चुका है. मेकर्स ने आज फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने के साथ-साथ इसका कारण भी बताया है.

टॉक्सिक की रिलीज डेट क्यों बदली?

मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने का कारण बताते हुए लिखा है, 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने वैश्विक दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने की परिकल्पना के साथ बनाया था. कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है. सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्साहित थे. हालांकि, वर्तमान अनिश्चितता, विशेष रूप से मध्य पूर्व में, ने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है.

अब कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने आगे बताया है कि, 'इसलिए, अपने सहयोगियों और दर्शकों के हित में, हमने कठिन लेकिन सावधानीपूर्वक विचार करने के बादअपनी रिलीज डेट को बदलने का निर्णय लिया है. हम आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं और आपके निरंतर प्यार और समर्थन की आशा करते हैं. टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्सअब 4 जून 2026 को अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिनेमाघरों में मिलते हैं.

टॉक्सिक के बारे में बता दें कि यश के फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है और कहा जा रहा है कि यह 8 मार्च को रिलीज होगा. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर इंटरनेशनल मार्केट में बहुत शोर है.

ये भी पढ़ें:

'टॉक्सिक' में इन दमदार एक्टर्स की हुई एंट्री, देखें धांसू फर्स्ट लुक, यश के क्लीन शेव ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो भी आया सामने