ETV Bharat / entertainment

'टॉक्सिक' इंग्लिश रिलीज, सिर्फ इन शहरों में देख सकेंगे यश की फिल्म, अभी से नोट करें डेट, जानें रनटाइम

'टॉक्सिक' के मेकर्स ने आज, फिल्म की इंग्लिश रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है. आइए, जानें इसे कब से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

Toxic
'टॉक्सिक' (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 3, 2026 at 2:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे कन्नड़ के साथ-साथ इंग्लिश में भी बनाया गया है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम में डब किया गया है. जहां भारतीय भाषाओं वाले वर्जन 26 अगस्त को पूरे देश में रिलीज हुए, वहीं फिल्म का इंग्लिश वर्जन अभी रिलीज नहीं हुआ है. जो लोग 'टॉक्सिक' को इंग्लिश में देखना चाहते हैं, वे अब इसे बड़े पर्दे पर देख सकते हैं.

गुरुवार, 3 सितंबर को टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म के इंग्लिश वर्जन की रिलीज डेट का एलान किया. टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन 4 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगा. मेकर्स ने यश का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स, इंग्लिश में, यह उन भाषाओं में से एक है जिनमें फिल्म लिखी और शूट की गई थी.यह भारतीय भाषा वाले वर्जन का छोटा वर्जन है. 4 सितंबर, 2026 से सिनेमाघरों में.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कहानी ज्यादा कसी हुई है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका रनटाइम 176.52 मिनट है. दूसरे शब्दों में कहें तो, 'टॉक्सिक' का इंग्लिश वर्जन 2 घंटे, 56 मिनट और 52 सेकंड का है. यश स्टारर इस फिल्म के बाकी वर्शन का रनटाइम 194.12 मिनट है. यानी, 'टॉक्सिक' 3 घंटे, 14 मिनट और 12 सेकंड लंबी है.

बता दें, टॉक्सिक को दो भाषाओं कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, बाकी हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में इसे डब किया गया है. 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन को 1 सितंबर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से 'ए' सर्टिफिकेट मिला. दिलचस्प बात यह है कि इसे 26 अगस्त को विदेशों में रिलीज किया गया था, उसी दिन जब भारत और विदेशों में इसके बाकी वर्जन रिलीज हुए थे.

5 भाषाओं में रिलीज हुई 'टॉक्सिक' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. इन 8 दिनों में टॉक्सिक ने सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 234.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि, इसने 280.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भी किया है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में कुल 322 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

'टॉक्सिक' में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और अन्य कलाकार भी हैं. इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आए हैं. इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. गीतू मोहनदास और यश, दोनों ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी है. 'टॉक्सिक' को केवीएन प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़ें: