ETV Bharat / entertainment

Theatrical and OTT releases May 2026: मई महीने में थिएटर और ओटीटी पर फिल्मों-सीरीज संग उठाए समर वेकेशन का मजा, देखें लिस्ट

यहां मई महीने की थिएटिकल और नेटफ्लिक्स, अमेजन और अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर आने वाली नई ओटीटी रिलीजेज की लिस्ट दी गई है.

Kartavya Citadel Season 2 drishyam 3
कार्तव्य /सिटाडेल सीजन 2/ दृश्यम 3 (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : May 2, 2026 at 5:10 PM IST

9 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: मई का महीना है और समर वेकेशन शुरू हो गया है. अगर आप ये वेकेशन मूवी और सीरीज के साथ बिताना चाहते हैं, तो हम आपके लिए फिल्मों और वेब सीरीज की एक जबरदस्त लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस लंबे वीकेंड पर आपको पूरी तरह से बांधे रखेगी. सिनेमाघरों में रिलीज हो रही नई फिल्मों से लेकर ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही सीरीज तक, यह आने वाला लंबा वीकेंड शानदार कंटेंट से भरा हुआ है. नीचें कुछ चुनिंदा थिएटिकल रिलीज और ओटीटी स्ट्रीमिंग दिए गए हैं, जो आपके वीकेंड को शानदार बना सकते हैं.

थिएटिकल रिलीज

'राजा शिवाजी'
रिलीज डेट: 1 मई
1 मई को 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. यह एक हिंदी ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आई है. रितेश देशमुख की निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकारों की एक बड़ी टोली शामिल है, और सलमान खान इसमें कैमियो करते नजर आए हैं.

'एक दिन'
रिलीज डेट: 1 मई

1 मई को बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम 'एक दिन' है. 'एक दिन' सुनील पांडे की निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म जापान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो जीवन बदलने वाली चुनौतियों का सामना कर रहे दो व्यक्तियों के बीच प्रेम, याददाश्त खोने और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है.

'पैट्रियट'
रिलीज डेट: 1 मई

मलयालम सिनेमा के दीवाने के लिए एक नई फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम पैट्रियट है. महेश नारायणन की इस स्पाई थ्रिलर में ममूटी और मोहनलाल 13 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं. फहाद फासिल, नयनतारा और रेवती जैसे कलाकारों के भी इस फिल्म में होने से, यह इस महीने की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है.

'होकुम'
रिलीज डेट: 1 मई
एडम स्कॉट इस हॉरर फिल्म के लीड रोल में हैं. यह एक ऐसे राइटर के बारे में है जो एक दूर-दराज के सराय में जाता है और एक हॉन्टेड हनीमून सुइट से जुड़े एक डरावने रहस्य में फंस जाता है.

'दादी की शादी'
रिलीज डेट: 8 मई 2026
मई के दूसरे हफ्ते में एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा आ रहा है. नीतू कपूर और कपिल शर्मा अभिनीत दादी की शादी एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो खूब सारी कॉमेडी के साथ 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक घर के भीतर रिश्तों और पीढ़ियों के आपसी तालमेल पर केंद्रित है.

'आखरी सवाल'
रिलीज डेट: 8 मई 2026
खलनायक रिटर्न से पहले संजय दत्त आखरी सवाल में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को उतरेगी. यह फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा है. यह फिल्म दमदार अभिनय के साथ राजनीतिक विषयों और कम ज्ञात कहानियों को दर्शाएगी.

'पति पत्नी और वो दो'
रिलीज डेट: 15 मई
पति पत्नी और वो दो एक कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा है, जिसिमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामीका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह है. मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म रिश्तों को एक आधुनिक और मजेदार अंदाज में पेश करेगी, जो कॉमेडी, उलझनों और भावनात्मक उतार-चढ़ावों से भरपूर होगा.

'दृश्यम 3'
रिलीज डेट: 21 मई

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म 'दृश्यम 3' इसी महीने रिलीज हो रही है. इस फ्रैंचाइजी के अगले भाग में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं. जीतू जोसेफ की निर्देशित, यह इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली भारतीय रिलीज में से एक है.

'है जवानी तो इश्क होना है'
रिलीज डेट: 22 मई
डेविड धवन की निर्देशित आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म भरपूर कॉमेडी, रोमांस और पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का वादा करती है.

'चांद मेरा दिल'
रिलीज डेट:22 मई
अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो कॉलेज के रोमांस, दोस्ती और खुद को खोजने के सफर को दिखाता है. विवेक सोनी की निर्देशित यह फिल्म, आगे बढ़ने और बदलते रिश्तों पर आधारित एक युवा प्रेम कहानी पेश करती है. यह फिल्म बॉलीवुड के रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर में एक नई केमिस्ट्री लाने का लक्ष्य रखती है.

ओटीटी रिलीज

'ग्लोरी'
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 1 मई
'ग्लोरी' एक बॉक्सिंग ड्रामा सीरीज है, जिसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, जन्नत ज़ुबैर, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर और सयानी गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. करण अंशुमन निर्देशित इस दमदार ड्रामा में पुलकित एक प्रोफेशनल बॉक्सर की भूमिका निभाएंगे.

'सपने वर्सेज एवरीवन' सीजन 2
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
स्ट्रीमिंग डेट: 1 मई
'सपने वर्सेज एवरीवन' अब अपने नए दांव के साथ वापस आ गया है. प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) अभी भी मुंबई में एक एक्टर बनने की अपनी जोरदार कोशिश में लगा हुआ है, वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) अपने रियल एस्टेट के कारोबार को बढ़ाने में जुटा है. लेकिन, जैसे-जैसे जिमी के अंकल की राजनीतिक ताकत बढ़ती है, इन दोनों के लिए यह खेल और भी ज्यादा चैलेंजिंदग हो जाता है.

'बाइकर'
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 1 मई

शरवानंद और मालविका नायर अभिनीत फिल्म 'बाइकर' एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जिसने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया. सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के बाद, अब यह डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है. यह तेलुगू स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा एक पेशेवर रेसर के जीवन पर आधारित है. इसमें तेज रफ्तार बाइकिंग सीन के साथ-साथ परिवार से जुड़ी एक भावनात्मक कहानी का भी मेल है.

'द केरल स्टोरी : गोज बियॉन्ड'
कहां देखें: जी5
स्ट्रीमिंग डेट: 1 मई

'द केरल स्टोरी : गोज बियॉन्ड' एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जो अपनी पिछली फिल्म के थीम को आगे बढ़ाता है. इस फिल्म में उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया जैसे कलाकारों शामिल हैं. यह फिल्म तीन ऐसी लड़कियों की जिंदगी की कहानी है, जिनका प्रेम के जाल में फंसाकर धर्मांतरण कर दिया जाता है. इस दौरान तीनों लड़कियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यह अलग-अलग शहरों की कहानी होती है.

'अनदेखी: द फाइनल बैटल'
कहां देखें: सोनी लिव
स्ट्रीमिंग डेट: 1 मई

आशीष आर की निर्देशित 'अनदेखी: द फाइनल बैटल' इस क्राइम थ्रिलर का आखिरी सीजन है, जो अटवाल परिवार के भीतर चल रही जबरदस्त सत्ता की लड़ाई को जारी रखता है. यह पापाजी और रिंकू के बीच के टकराव पर केंद्रित है. धोखे और बदले की आग में जलता हुआ रिंकू, उस साम्राज्य को तबाह करने निकल पड़ा है जिसे बनाने में उसने कभी खुद मदद की थी.

'सिटाडेल सीजन 2'
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
स्ट्रीमिंग डेट: 6 मई

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर लोगों का दिल धड़काने आ रही हैं. प्रियंका अपनी सबसे ज्यादा सराही गई स्पाई थ्रिलर के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं. रिचर्ड मैडेन के साथ, यह ड्रामा एक ऐसी टीम की कहानी है जो एक नई साजिश को रोकने के लिए एक बेहद जोखिम भरे मिशन पर निकलती है.

'लुख्खे सीजन 1'
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
स्ट्रीमिंग डेट: 8 मई
यह म्यूजिकल ड्रामा पंजाब के चंडीगढ़ में सेट है, जिसमें राशि खन्ना, रैपर किंग, पलक तिवारी और लक्षवीर सिंह सरन मुख्य भूमिका में हैं. इस कहानी में दो विरोधी रैपर्स के बीच एक बेहद निजी दुश्मनी दिखाई गई है. इस शो के साथ किंग अपने एक्टिंग करियर में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि पलक का ओटीटी डेब्यू है.

'ऑफ कैंपस सीजन 1'
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
स्ट्रीमिंग डेट: 13 मई
एले केनेडी की कॉलेज हॉकी रोमांस सीरीज की पहली किताब, 'द डील', ओटीटी पर आ रही है. सीजन 1 में हैना वेल्स (एला ब्राइट) और हॉकी स्टार गैरेट ग्राहम (बेलमोंट कैमेली) के बीच के नकली डेटिंग रिलेशनशिप को दिखाया गया है, जिन्हें एक-दूसरे के लिए सचमुच प्यार हो जाता है.

'कर्तव्य'
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 15 मई
हाल ही में शाहरुख खान ने सैफ अली खान की आगामी फिल्म कर्तव्य की रिलीज डेट का एलान किया था. पुलकित की निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ रसिका दुगल मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो अपने कर्तव्य और परिवार की सुरक्षा के बीच एक नैतिक संकट का सामना करता है.

'द बरोज'
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
स्ट्रीमिंग डेट: 21 मई
द बरोज एक साइंस-फिक्शन सीरीज है. इसमें बिल पुलमैन, जीना डेविस, क्लार्क पीटर्स, अल्फ्रेड मोलिना, अल्फ्रे वुडार्ड और डेनिस ओ'हारे जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं. ये सभी रिटायर हो चुके लोग हैं जो मिलकर एक दूसरी दुनिया से आए खतरे को रोकने के लिए एकजुट होते हैं.

यह भी पढ़ें: