ETV Bharat / entertainment

'द राजा साब': ओडिशा के थिएटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

ओडिशा में 'द राजा साब' की स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर में आग लग गई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

The Raja Saab/Fire
'द राजा साब'/आग (प्रतीकात्मक फोटो) (Poster/IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 11, 2026 at 1:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा रिबेल स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीजिंग के मौके पर कई जगहों पर थिएटर्स के बाहर फैंस अपने-अपने अंदाज में जश्न मना रहे थे. हालांकि ओडिशा में यह जश्न तब हंगामे में बदल गया, जब थिएटर के अंदर आग लग गई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ओडिशा के रायगड़ा जिले में स्थित अशोक टॉकीज सिनेमा हॉल में शुक्रवार को प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साहब' की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फैंस ने हॉल के अंदर पटाखे फोड़े, जिससे कॉन्फेटी में आग लग गई. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फैंस ने अशोक टॉकीज के अंदर 'आरती' कर थे. तब ही आरती की थाली गिर गई और उसमें आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वायरल वीडियो में, फैंस अपने पसंदीदा स्टार के सीन के दौरान स्क्रीन के सामने आरती करते और पटाखे फोड़ते हुए दिख रहे हैं. इसी दौरान स्क्रीन के पास कंफेटी में आग लग जाती है. जहां कुछ फैंस आग बुझाने की कोशिश करते दिखे, वहीं दूसरे नाचते दिखें. अब तक किसी के घायल होने या किसी की मौत की कोई खबर नहीं है और ना ही सिनेमाघर को किसी तरह के नुकसान की खबर है. एक दूसरे वायरल वीडियो में, प्रभास के फैंस सिनेमा हॉल के अंदर अपने सिर पर नकली मगरमच्छ ले जाते हुए दिखे.

सैकनिल्क के मुताबिक, 'द राजा साब' ने दमदार अंदाज में ओपनिंग की. फिल्म ने पहले दिन भारत में 53.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. वहीं दूसरे दिन, भारी गिरावट के साथ प्रभास की फिल्म ने 27.83 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह द राजा साब की अब तक कुल कमाई 90.73 करोड़ रुपये हो चुकी है. 'द राजा साब' वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसने दुनिया भर में 138.4 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है और विदेशों में 30 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है.

'द राजा साब' के क्रू और कास्ट
'द राजा साब' को मारुति ने लिखा और डायरेक्ट कया है. इस फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में कई कलाकार हैं, जिनमें संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, जरीना वहाब और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. मालविका इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है.

यह भी पढ़ें: