ETV Bharat / entertainment

'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: प्रभास की फिल्म ने 'धुरंधर' को दी मात? जानें ओपनिंग डे पर कितनी हुई कमाई

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानें 'द राजा साब' के पहले दिन की कमाई के बारे में

The Raja Saab Dhurandhar
'द राजा साब' /'धुरंधर' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 9, 2026 at 8:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 'कल्कि 2898 एडी' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, प्रभास की नई थिएट्रिकल रिलीज 'द राजा साब' को लेकर उम्मीदें बहुत है. मारुति की निर्देशित, यह तेलुगु भाषा की फैंटेसी हॉरर कॉमेडी आखिरकार आज, शुक्रवार, 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को सकारात्मक और नकारात्मक समीक्षाएं मिली हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अच्छी शुरुआत होने की उम्मीद है.

द राजा साब के लिए शुरुआती दर्शकों का फीडबैक और शुरुआती रिव्यू ज्यादातक खराब रहे हैं, जिसमें कई लोगों ने कहानी, असमान टोन और कुल मिलाकर एग्जीक्यूशन से जुड़ी समस्याओं की तरफ इशारा किया है. इन सबके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रन कर रही हैं.

'द राजा साब' में प्रभास लीड रोल में हैं. वह एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं जो अपने लापता दादाजी को ढूंढ रहा है. दूसरी ओर, संजय दत्त एक खतरनाक विलेन का रोल निभा रहे हैं, जबकि बोमन ईरानी ने कॉमेडी का तड़का लगाया है.

निधि अग्रवाल लीड एक्ट्रेस के तौर पर चमक रही हैं, उनके साथ मालविका मोहनन अपने तेलुगु डेब्यू में, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी हैं. थमन एस ने म्यूजिक दिया है, और कार्तिक पलानी ने शानदार विजुअल्स के लिए कैमरा संभाला है.

'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
सैकनिल्क के अनुसार, प्रभास-स्टारर फिल्म द राजा साब ने ओपनिंग डे पर शाम 8:00 बजे तक नेट कलेक्शन में लगभग 26.9 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके अलावा, फिल्म ने कल हुए पेड प्रीमियर शो से पहले ही 9.15 करोड़ कमा लिए थे. इन आंकड़ों को मिलाकर, द राजा साब का अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 36.05 करोड़ रुपये हो गया है.

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, पहले दिन 'द राजा साहब' लगभग 30-32 करोड़ रुपये कमा सकती है, जो एक अच्छी शुरुआत होगी. अगर रात के शो में दर्शकों की संख्या बेहतर रहती है, तो कलेक्शन 40 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है.

'द राजा साब' ने 'धुरंधर' को दी मात?
धीमी शुरुआत वाली फिल्म होने के बावजूद, 'द राजा साब', 'धुरंधर' के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

प्रभास की पिछली फिल्में
प्रभास की पिछली दो फिल्में, 'कल्कि 2898 एडी' और 'सालार', बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की थीं. सैकनिल्क के मुताबिक, 'कल्कि' ने पहले दिन सभी भाषाओं में 95.3 करोड़ रुपये और सालार ने 90.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वर्तमान आंकड़ों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि'द राजा साहब' इन फिल्मों के आस-पास भी नहीं पहुंच पाएगी.

यह भी पढ़ें: