आर.बी. चौधरी के निधन से टूटे थलपति विजय, तमिलनाडु चुनाव जीतने के बाद दोस्त को दी अंतिम विदाई, जीवा को बंधाया ढांढस
तमिलनाडु चुनाव जीतने के बाद थलपति विजय अपने करीबी दोस्त-प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : May 7, 2026 at 1:45 PM IST
|Updated : May 7, 2026 at 1:50 PM IST
हैदराबाद: थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इतिहास रच दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करके, थलपति विजय ने हर किसी को अपनी ओर ध्यान देने पर मजबूर कर दिया है. हालांकि, जहां एक ओर इस जीत का जश्न मनाया जा रहा हैं, वहीं अचानक थलपति विजय पर एक दुखद विपत्ति आ पड़ी है; उनके बेहद करीबी एक व्यक्ति का निधन हो गया है. वो कोई और नहीं बल्कि तमिल प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी हैं.
5 मई को आर. बी. चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. निधन के बाद तमिल सिनेमा के सितारे और फैंस भावुक हो गए. इस प्रोड्यूसर ने कई सितारों, विशेष रूप से विजय के करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई थी. जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, फिल्म जगत के कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चेन्नई स्थित उनके आवास पर पहुंचे. विजय भी स्वयं वहां पहुंचे और आर. बी. चौधरी को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. आवास का माहौल शोक और भावुक पलों से भरा हुआ था.
Chennai, Tamil Nadu: TVK chief Vijay arrives at the residence of veteran film producer R.B. Choudary to pay his last respects pic.twitter.com/AoDtjppIiA
— IANS (@ians_india) May 6, 2026
अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है. इस भावुक वीडियो में, जीवा अपने पिता के पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. जय तुरंत उनकी ओर बढ़ते हैं और उन्हें कसकर गले लगाते हैं.
इस मुश्किल घड़ी में विजय ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की. इस क्लिप को देखने के बाद फैंस काफी भावुक हो गए. कई लोगों ने जीवा के साथ एक करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहने के लिए विजय की तारीफ की. इस पल विजय खुद भी काफी भावुक नजर आए, और जीवा को सांत्वना देते समय उनकी आंखें भी नम दिखाई दीं.
Thalapathy paid his last respect to vetren Producer RB Choudary😞 pic.twitter.com/ZQd2B47iUF
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) May 6, 2026
आर. बी. चौधरी उन प्रोड्यूसर्स में से एक थे, जिन्होंने विजय के करियर के शुरुआती दौर में उनका काफी सपोर्ट किया था. उन्होंने 'पूवे उनक्कागा' फिल्म का निर्माण किया. यह फिल्म विजय के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसकी मदद से उन्हें एक स्ट्रॉन्ग फैन फॉलोइंग बनाने में सफलता मिली.
चार दशकों से अधिक के करियर में, प्रोड्यूसर ने कई फिल्में बनाईं जो सुपरहिट रहीं, जिनमें 'नट्टमई', 'गोकुलम', 'सूर्यवंशम' और अन्य फिल्में शामिल हैं. उनका आखिरी प्रोडक्शन, 'मैरीसन', सुधीश शंकर द्वारा निर्देशित था. इसमें वडिवेलु और फहद फासिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं. फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने तैयार किया था. इसे जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था.

