ETV Bharat / entertainment

तेज प्रताप ने दिखायी दरियादिली, राजपाल यादव को दी 11 लाख रुपये की मदद

तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव को 11 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि वे अभिनेता के साथ हैं.

Tej Pratap Yadav Rajpal Yadav
तेज प्रताप यादव और राजपाल यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 10, 2026 at 3:32 PM IST

|

Updated : February 10, 2026 at 3:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: आर्थिक संकट से जूझ रहे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को बिहार के जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आर्थिक मदद की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वे राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये की मदद दे रहे हैं.

सोशल मीडिया से दी जानकारी: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई.

आर्थिक मदद की घोषणा: तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है. उन्होंने राजपाल यादव को आर्थिक मदद देने की घोषणा की.

"मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से मैं जनशक्ति जनता दल परिवार की ओर से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हू." -तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, JJD

क्या है मामला?: बॉलीवुड अभिनेता सह कॉमेडियन राजपाल यादव पिछले एक दशक के कानूनी मामले में लड़ाई लड़ रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सजा से जुड़ी डेडलाइन को बढ़ाने से इंकार कर दिया है. इसके बाद अभिनेता को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करना पड़ा है.

फिल्म के लिए लिए थे लोन: राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के प्रोडक्शन के लिए लिए लोन लिया था. लोन नहीं चुकाने के मामले में 2018 में कोर्ट ने अभिनेता और पत्नी को 6 महीने की जेल की सजा सुनायी थी. 2019 में कोर्ट ने अपना फैसला बरकरार रखा.

कर्ज नहीं चुका पाए: साल 2024 में अभिनेता और उनकी पत्नी ने दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की. इसके बाद कोर्ट ने सजा को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि इसके बावजूद अभिनेता कर्ज नहीं चुका पाए. दिल्ली कोर्ट ने और आगे समय बढ़ाने से इंकार कर दिया. ऐसे में अभिनेता को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा. बता दें कि अभिनेता पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : February 10, 2026 at 3:42 PM IST