एक्टर केके गोस्वामी के कार्बन कॉपी से मिलिए.. आज इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा
3 फीट की हाइट लेकिन सक्सेस आसमान छूती, ये कहानी है एक्टर आरके गोस्वामी की. जो लोग इनका मजाक उड़ाते थे, आज सेल्फी लेते हैं.

Published : December 6, 2025 at 4:20 PM IST
रिपोर्ट: रंजीत पाठक
वैशाली: गरीब परिवार में जन्म और हाइट मात्र 3 फीट, ऐसे शख्स के जीवन में संघर्ष किस हद तक बढ़ जाता है, ये वही समझ सकता है जो उस दौर से गुजरा हो. मुजफ्फरपुर मोतीपुर के रहने वाले आरके गोस्वामी उर्फ राजेश गोस्वामी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिनको सफलता थाली में सजाकर नहीं मिली बल्कि अपनी मेहनत और जुनून के दम पर मिली है. इतना जरूर है कि आरके गोस्वामी को केके गोस्वामी का भाई होने का फायदा मिला.
आरके गोस्वामी पहुंचे वैशाली: भोजपुरी और हिंदी फिल्म जगत में आरके गोस्वामी अपने भाई केके गोस्वामी की तरह ही जाने माने चर्चित चेहरे बन गए हैं. आरके गोस्वामी एक हिंदी फिल्म की कास्टिंग के लिए वैशाली के भगवानपुर पहुंचे थे. उनसे ईटीवी भारत ने खास बात की है. आरके ने बताया कि अनिरुद्ध फिल्म की एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में वह नजर आने वाले हैं.
3 फीट के दोनों भाई: आरके गोस्वामी का पूरा बचपन गरीबी में गुजरा है. उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के बोवरिया गांव में उनका जन्म हुआ था. आरके गोस्वामी के पिता का नाम भगवान लाल गोस्वामी है और वह फॉर्चून की दुकान चलाते थे. गरीबी के कारण जीवनी तंगहाली में गुजरी. हालांकि बचपन से ही बड़े भाई केके गोस्वामी की तरह उन्हें भी एक्टिंग का शौक था. केके गोस्वामी और आरके गोस्वामी दोनों की हाइट कम है.

सर्कस से मिला था ऑफर: आरके गोस्वामी के तीन भाई है. उनमें से सबसे बड़े भाई की हाइट ठीक है. माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहे. आरके गोस्वामी ने अपने बड़े भाई केके गोस्वामी के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि सर्कस वाले हम दोनों को काम देना चाहते थे, लेकिन मेरे माता-पिता ने इनकार कर दिया.
पहले चिढ़ाते थे अब सेल्फी लेते हैं लोग: आरके गोस्वामी ने कहा कि हाइट कम होने के कारण गांव में लोग उन्हें चिढ़ाते थे. बौना कहकर पुकारते थे, तब बहुत बुरा लगता था. पहले उन्हें तवज्जो नहीं दिया जाता था, लेकिन जब उनकी फिल्में आई वह सफल हुए तो लोग उनको काफी इज्जत से बुलाते हैं और उनके साथ सेल्फी की बात करते हैं. इतना ही नहीं उनसे हाल-चाल पूछते हैं.

हुबहू दिखते हैं दोनों भाई : केके गोस्वामी आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरे बन गए हैं. वहीं आरके गोस्वामी बिल्कुल केके गोस्वामी की तरह दिखते हैं और वह भी मुंबई में ही रहते हैं. आरके गोस्वामी अपने भाई केके गोस्वामी की जगह कई बार काम काम करते हैं. शुरुआती दौर में कई फिल्मों में कई सीन ऐसे होते हैं जिसमें केके गोस्वामी डायलॉग डिलीवरी करके आ जाते थे और आरके गोस्वामी उसमें काम करते थे. लेकिन अब केके गोस्वामी की तरह ही आरके गोस्वामी भी निरंतर एक्टिंग करते हैं.
फिल्मों और वेब सीरीज में छाए हैं 3 फीट के एक्टर: बताया जाता है कि अब तक सौ से ज्यादा हिंदी और भोजपुरी फिल्मों और सीरियलों में आरके गोस्वामी ने काम किया है. आरके गोस्वामी इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म में काम कर रहे हैं. साथ ही बॉबी देओल के साथ एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगे.

इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे आरके गोस्वामी: भोजपुरी में आरके गोस्वामी की एक मूवी सिहरन इन दिनों रिलीज होने वाली है, जिसमें वह लीड रोल में बताए जा रहे हैं. बता दें कि आरके गोस्वामी के बड़े भाई केके गोस्वामी हिंदी फिल्म और सीरियलों के काफी चर्चित अभिनेता हैं. आरके गोस्वामी और केके गोस्वामी न सिर्फ कद काठी में एक समान है बल्कि देखने में भी हुबहू है.
3 फीट के एक्टर की पत्नी की हाइट 5 फीट: इन दोनों की आवाज इन दोनों का अंदाज भी काफी हद तक मिलता है. यही कारण है केके गोस्वामी के फिल्मों में सफल होने के बाद आरके गोस्वामी को ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा और उनकी गिनती सफल अभिनेताओं में होती है. आरके गोस्वामी खुद साढ़े तीन फीट के करीब हैं, लेकिन उनकी पत्नी पूजा गोस्वामी की लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा है.

फ्री टाइम में परिवार के साथ बिताते हैं समय: दोनों की शादी घर वालों की मर्जी से हुई थी, लेकिन शादी के पहले काफी दिनों तक आरके गोस्वामी और पूजा गोस्वामी ने एक दूसरे को समझा था. आरके गोस्वामी के तीन बच्चे हैं और जब भी शूटिंग से फुर्सत मिलती है गोस्वामी ज्यादातर अपने पैतृक गांव में ही समय बच्चों और पत्नी के साथ व्यतीत करते हैं.

धर्मेंद्र से मिला था आशीर्वाद: मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज के लीजेंड धर्मेंद्र के निधन से कुछ दिनों पहले ही आरके गोस्वामी उनके फार्म हाउस पर उनसे मिलने गए थे, जहां इन दोनों के बीच काफी बातचीत हुई. वहीं धर्मेंद्र ने आरके गोस्वामी को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि आप हमेशा बच्चे ही रहेंगे. इसके चंद दिनों बाद ही दुखद घटना हुई जिसपर आरके गोस्वामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

"जब मैं धर्मेंद्र के यहां मिलने गया था तो बॉबी देओल की बहन ने भी मेरे साथ सेल्फी ली थी. सेल्फी लेने वालों की इतनी ज्यादा भीड़ हो गई थी कि सिक्योरिटी को भी इंटरफेयर करना पड़ा था."- आरके गोस्वामी, एक्टर

भोजपुरी अभिनेताओं पर आरोप: आरके गोस्वामी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भोजपुरी के जो स्टार आपस में गाली गलौज करते हैं, वह सिर्फ पब्लिक को बेवकूफ बनाने के लिए करते हैं. दरअसल यह सभी आपस में मिले हुए रहते हैं और एक दूसरे को सोने की चेन देते हैं. इतना ही नहीं आरके गोस्वामी ने कहा कि इन कलाकारों में शिक्षा का अभाव है. उदाहरण देते हुए आरके गोस्वामी ने यह भी बताया कि वह खुद सरकारी स्कूल से पढ़े हैं और मुंबई में जब उन्हें इंग्लिश में स्क्रिप्ट मिलता है तो गूगल से पूछना पड़ता है.

सब अपनी झोली भरने में लगे हैं: भोजपुरी फिल्म के विकास काफी धीमी है, इस विषय में आरके गोस्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े स्टार और प्रोड्यूसर को सिर्फ अपनी पड़ी है. उन्होंने कई कलाकारों के नाम भी बताएं और कहा कि इनको कोई भी फिक्र नहीं है. वहीं जो भोजपुरी के प्रोड्यूसर हैं उनके हाथ में बहुत कुछ है, लेकिन वह सिर्फ अपनी झोली भरने में लगे रहते हैं. कोई भी विकास की दिशा में काम नहीं करता है.

भोजपुरी फिल्म के विकास में जो लोग सीट पर बैठे हैं, उन्हें सोचना चाहिए. बड़े-बड़े दिग्गज यहां है लेकिन सभी अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं. इनमें शिक्षा का अभाव है. साथ ही यह सभी मिले हुए हैं. ऑडियंस को मूर्ख बनाते हैं."- आरके गोस्वामी, एक्टर
ये भी पढ़ें
24 इंच का बादल, 16 इंच की वर्षा.. पौने तीन फीट का लुक्का, बिहार के सोनपुर मेले में अजब-गजब घोड़ा
छोटे कद का लोगों ने खूब उड़ाया मजाक, फिर 11 सेकंड में रच डाला इतिहास
सिर्फ 3 फीट लंबाई, मिलिए रीता रानी से, बिहार की सबसे छोटी टीचर

