WATCH: मुंबई इवेंट में SRK-रोहित शर्मा ने किंग स्टाइल में मारी एंट्री, 'शहंशाह' संग सूर्यकुमार यादव ने भी दिया पोज
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में एक कार्यक्रम में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन से मुलाकात की.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : January 6, 2026 at 8:58 PM IST
मुंबई: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां 5 जनवरी को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा होस्ट किए गए 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट शामिल हुईं. इस इवेंट भारतीय क्रिकेट टीम भी शिरकत कीं. इस इवेंट में कुछ क्रिकेटर अमिताभ बच्चन से मिले, जिसमें से एक नाम भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का भी नाम शामिल है. इनके अलावा शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा भी एक फ्रेम में नजर आए.
अमिताभ बच्चन और सूर्यकुमार यादव की मुलाकात
रिलायंस फाउंडेशन का 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' इवेंट सुर्खियों में हैं. इस इवेंट से अमिताभ बच्चन की कई तस्वीरें सामने आई है. हाल ही में उन्हें हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ देखा गया. वहीं एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें बिग बी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सूर्यकुमार यादव के साथ नजर आए हैं. यह छोटी सी मुलाकात शाम के सबसे ज्यादा खूबसूरत पलों में से एक रहा. हालांकि, बच्चन ने हमेशा की तरह, सिर्फ अपनी मौजूदगी से ही सबका ध्यान खींचा.

क्रिकेटर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की. बिग भी ग्रे-ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं सूर्यकुमार यादव ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर नेवी-ब्लू ब्लेजर पहना हुआ था. इस तस्वीर में क्रिकेटर की पत्नी देविशा सूर्यकुमार यादव भी नजर आ रही हैं.
'किंग खान' और 'हिट-मैन' की चीट-चैट
इवेंट से रोहित शर्मा और शाहरुख खान की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किया है. मुंबई इंडियंस ने क्लिप को कैप्शन देते हुए लिखा है, 'बॉलीवुड के बादशाह और हिटमैन यूनाइटेड इन ट्रायम्फ इवेंट में.'
वायरल वीडियो में, रोहित और शाहरुख को इवेंट वेन्यू में 'किंग' स्टाइल में एंट्री करते देखा गया और बाद में वे शो देखते हुए अगल-बगल बैठे नजर आए. इसी बीच, दोनों को किसी बात पर गहरी बातचीत करते और साथ में शो का मजा लेते हुए भी देखा गया.
'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' सेलिब्रेशन
यह मीटिंग सोमवार, 5 जनवरी को 'यूनाइटेड इन ट्रायम्फ' सेलिब्रेशन में हुई. यह इवेंट कुछ ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली भारतीय टीमों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें 2024 का मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2025 का विमेंस वर्ल्ड कप और ब्लाइंड लोगों के लिए पहला विमेंस T20 वर्ल्ड कप शामिल है.
इसमें क्रिकेट और सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आईं, जिसमें बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत की कई दूसरी मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रितेश देशमुख, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, विद्या बालन, मुरलीकांत पेटकर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सानिया मिर्ज़ा और एटली कुमार शामिल हैं.

