WATCH: सऊदी अरब बस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत, मेगास्टार चिरंजीवी ने जताया शोक
सऊदी अरब बस दुर्घटना पर तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी की प्रतिक्रिया सामने आई है. इस घटना में 45 लोगों की मौत हो गई है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : November 17, 2025 at 5:22 PM IST
हैदराबाद: अरब के मदीना के पास सोमवार, 17 नवंबर को एक बस में भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में कितने भारतीय मारे गए हैं. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है. इस दिल दहला देने वाली घटना पर तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी का रिएक्शन आया है.
मेगास्टार चिरंजीवी ने सोमवार को सऊदी अरब के मदीना के पास एक बस दुर्घटना में मारे गए भारतीय तीर्थयात्रियों के निधन पर शोक व्यक्त किया. मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, चिरंजीवी ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. चिरंजीवी ने संवाददाताओं से कहा, 'हमारी पूरी सहानुभूति और संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं. हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी (मृतक) आत्मा को शांति मिले.'
आज सुबह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सऊदी अरब के मदीना के पास हुई बस दुर्घटना से उन्हें गहरा सदमा लगा है, जिसमें उमराह पर गए कई भारतीय तीर्थयात्री शामिल थे. वहीं हैदराबाद पुलिस ने भी इस दुर्घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है.
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने सोमवार को बताया कि सऊदी अरब में मदीना के निकट एक बस में लगी भीषण आग में हैदराबाद और तेलंगाना के अन्य भागों से आए 45 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा केवल एक ही जीवित बचा. उन्होंने हाल के वर्षों में राज्य के तीर्थयात्रियों से जुड़ी सबसे दुखद विदेशी घटनाओं में से एक की पुष्टि की.
मीडिया को संबोधित करते हुए वी.सी. सज्जनार ने कहा कि यह ग्रुप मक्का से मदीना जा रहा था. मदीना से लगभग 25 किलोमीटर पहले उनकी बस एक तेल टैंकर से टकरा गई, जिससे एक विस्फोट हुआ जिसने कुछ ही मिनटों में बस को अपनी चपेट में ले लिया.
VIDEO | Hyderabad: On the Saudi Arabia bus accident carrying Indian pilgrims, Police Commissioner VC Sajjanar says, “Forty-five people have died, and there is only one survivor who is currently in the hospital.”#SaudiArabiaAccident #Hyderabad #Pilgrims
— Press Trust of India (@PTI_News) November 17, 2025
(Full video available… pic.twitter.com/yBZZq2Lkhh
उन्होंने कहा, 'आग तेजी से फैली, जिससे यात्रियों को भागने का मौका तक नहीं मिला.' पुलिस आयुक्त के साझा की गई जानकारी के अनुसार, 9 से 23 नवंबर तक चलने वाले उमराह दौरे के तहत हैदराबाद से कुल 54 तीर्थयात्री 9 नवंबर को जेद्दा के लिए रवाना हुए थे. उनमें से चार व्यक्ति अलग-अलग कार से मदीना गए, जबकि चार अन्य निजी कारणों से मक्का में ही रुके. शेष 46 तीर्थयात्री उस बस में सवार हुए जिसमें यह दुर्घटना हुई थी.
बस के पूरी तरह जल जाने से 46 यात्रियों में से 45 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना में केवल एक व्यक्ति बच पाया है. उस व्यक्ति का नाम मोहम्मद अब्दुल शोएब है. उसे सऊदी अरब के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है.

