ETV Bharat / entertainment

WATCH: संचिता उगाले की मौत पर आया पिता का रिएक्शन, भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने भी सुसाइड पर कही ये बात

'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले की मौत पर एक्टर-सांसद रवि किशन का रिएक्शन आया है. आइए जानें इस मामले पर उनका क्या कहना है.

Sanchita Ugale Ravi Kishan
संचिता उगाले/रवि किशन (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : June 16, 2026 at 4:27 PM IST

|

Updated : June 16, 2026 at 5:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले अपने घर में मृत पाई गईं. पुलिस ने बताया कि 14 जून को करीब 7 बजे के आस-पास उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस की मौत की खबर ने सभी फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया है. इस मसले पर उनके को-स्टार की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बीच एक्टर- बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी एक्ट्रेस की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया दी है.

सोमवार, 15 जून को अचोले पुलिस ने बताया था, 'नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साईं संतोषी बिल्डिंग में रहने वाली 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने फांसी लगाई थी. यह घटना 14 जून को शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई. संचिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था और बेडरूम में फांसी लगा ली.'

आज, 16 जून को रवि किशन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अभी कल हमारी एक कलाकार, छोटी 22 साल की टेलीविजन की थी, उसने आत्महत्या कर ली. यह बहुत दुखद है. इसीलिए मेडिटेशन जरूरी है, आध्यात्म जरूरी है, पूजा-पाठ जरूरी है. इससे थोड़ी शक्तियां मिलती हैं. जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं और आते रहेंगे. ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दुखी नहीं है, चिंता में नहीं है, लेकिन फिर भी, जिंदा तो रहना पड़ता है. सुसाइड बहुत बड़ा पाप है.'

रवि किशन का बयान (PTI X Handle)

संचिता के पिता मच्छिन्द्र उगाले का बयान
संचिता के पिता मच्छिन्द्र उगाले ने एक मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बेटी के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'परेशान तो वो रहती ही थी. उसने हमें वजह नहीं बताई, बस इतना ही, पर वो परेशान रहती थी. मतलब वो जब अच्छे मूड में होती थी, तब भी अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी.'

उन्होंने आगे कहा, 'ये बात हमारे ध्यान में आई थी, और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे. बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो. लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी.'

उन्होंने यह बताया कि संचिता को टॉर्चर किया जा रहा था. उन्होंने कहा, 'उसे टॉर्चर किया जा रहा था. कोई न कोई पैसे को लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था. किसी न किसी मामले में ये हो ही रहा था. मतलब, वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था.'

प्रशासन से मांग करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए. मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, भारत की सभी बेटियों को सिर्फ मेरी एक बेटी को ही नहीं, बल्कि भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए.'

AICWA ने की जांच की मांग
संचिता की मौत की खबर सामने आने के बाद, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक प्रेस नोट जारी कर उनकी आत्महत्या की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की. उनकी मौत ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में युवा कलाकारों पर पड़ने वाले दबावों पर फिर से चर्चा शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : June 16, 2026 at 5:11 PM IST