ETV Bharat / entertainment

WATCH: संचिता उगाले की आत्महत्या मामले में अचोले पुलिस का आया पहला बयान, AICWA ने की महाराष्ट्र सरकार से जांच की मांग

रविवार को टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले का मृत शरीर उनके घर पर पाया गया. इस मामले पर पुलिस का पहला बयान सामने आया है.

Sanchita Ugale Achole Police
संचिता उगाले/एपीआई विनोद बाग (ANI)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : June 15, 2026 at 6:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंबई: 22 साल की मशहूर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी. इस चौंकाने वाली घटना के बाद महाराष्ट्र के अचोले पुलिस स्टेशन के एपीआई विनोद बाग ने मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी दी है.

पुलिस का बयान
अचोले पुलिस स्टेशन के एपीआई विनोद बाग का कहना है, 'अचोले पुलिस स्टेशन के इलाके में एक मामला सामने आया है. 22 साल की संचिता उगले ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत की वजह का पता जांच के बाद चलेगा. उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक कुछ खास पता नहीं चला है. हालांकि, उनके पिता का कहना है कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है.'

अचोले पुलिस स्टेशन के एपीआई विनोद बाग का बयान (ANI)

इससे पहले विनोद बाग ने मीडिया को इस घटना के बारे में बताया था. उन्होंने बताया, 'नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव में साईं संतोषी बिल्डिंग में रहने वाली 22 साल की एक्ट्रेस संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने फांसी लगाई थी. यह घटना 14 जून को शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई. संचिता ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था और बेडरूम में फांसी लगा ली.'

उन्होंने आगे बताया, 'उन्हें इलाज के लिए वसई-विरार म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 15 जून को, मृतका के पिता मचिंदा उगाले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया.'

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की जांच की मांग
एएनआई के अनुसार, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संचिता उगाले की अचानक और दुखद मौत की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश देने का आग्रह किया है.

AICWA के बयान के मुताबिक, यूनियन ने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के बावजूद एक्ट्रेस संचिता उगाले की आत्महत्या पर शक जताया है. एसोसिएशन ने कहा है, '22 साल की कम उम्र में एक्ट्रेस संचिता उगाले की अचानक और दुखद मौत से भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. संचिता एक टैलेंटेड आर्टिस्ट थीं, जिन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'छावा' (2025), 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'वागले की दुनिया', 'साइलेंस: द नाइट आउल बार शूटआउट' (2024) और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में काम किया था.'

उन्होंने आगे कहा, 'उनके आत्महत्या की खबर ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. ऐसे समय में जब उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था और वह इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान बना रही थीं, इस दुखद घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच होनी चाहिए.'

'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे पॉपुलर शो में काम करने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस संचिता उगाले सोमवार को मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने घर पर मृत पाई गईं. यह मामला आत्महत्या का है. एक्ट्रेस 22 साल की थीं.

यह भी पढ़ें: