संचिता उगाले सुसाइड केस: एक्ट्रेस का Ex-बॉयफ्रेंड उज्जवल शर्मा के साथ चल रही थी खिटपिट? पर्सनल चैट हुआ लीक
संचिता उगाले सुसाइड केस में एक नया मोड़ आया है. सोशल मीडिया पर संचिता और उनके एक्स बॉयफ्रेंड की चैट वायरल हो रही है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 16, 2026 at 6:12 PM IST
हैदराबाद: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले की आत्महत्या की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. उनकी मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है. शुरुआती खबरों में कहा गया था कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है, लेकिन घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उनकी मौत को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच, संचिता की बताई जा रही कुछ चैट के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड उज्ज्वल शर्मा के बारे में बात करती दिख रही हैं.
सोशल मीडिया पर संचिता का एक पर्सनल चैट वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट के अनुसार, एक चैट में संचिता एक दोस्त से कहती हैं, 'पता है, मैं रीडिंग के लिए आई थी और हीरो उज्ज्वल है.' इन स्क्रीनशॉट्स में एक लंबा मैसेज भी है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि संचिता ने इसे उज्ज्वल को भेजा था.
मैसेज में उन्होंने लिखा, 'यार, तुम कितने घटिया इंसान हो, मुझे सच में पता नहीं था कि तुम जैसे लोग भी होते हैं. तुमने मुझे घटिया कहा, तो मैं तुम्हें बता दूं कि घटिया तो तुम हो.' इतना ही नहीं, चैट में संचिता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर लड़कियों को अपने घर बुलाने और उनसे पैसे मांगने का भी आरोप लगाया.
एक दूसरे चैट में संचिता ने दूसरों से फाइनेंशियल हेल्प लेने उज्जव को खरीखोटी सुनाई है. उन्होंने उज्जवल की आलोचना करते हुए लिखा, 'मैं जैसी भी हूं मेरे अंदर इतना तो है कि किसी के पैसे पर नहीं पलती...किसी के पैसे लेने से पहले मैं मरना पसंद करु.'
इससे पहले संचिता की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्ज्वल शर्मा पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए. एक मीडिया से बात करते हुए इंद्राक्षी ने दावा किया कि संचिता अक्सर उनसे अपनी मुश्किलों के बारे में बात करती थीं और आरोप लगाया कि उज्ज्वल उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता था.
उन्होंने दावा किया कि उज्ज्वल ने एक्ट्रेस को धमकी दी थी. उन्होंने कहा, 'पैसे लौटाने के बजाय, उन्होंने संचिता को डांटा और बेइज्जत किया, और उन्हें मारने की धमकी भी दी. यह बदसलूकी इतनी बढ़ गई कि उनकी सेहत बिगड़ने लगी. उन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी भी हो गई थी.' हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और उज्ज्वल ने इंद्राक्षी के इन खास दावों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

