शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने संभावना-अविनाश, डिलीवरी देख रो पड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस
संभावना सेठ ने 4 जून को सोशल मीडिया पर को गुड न्यूज दी है और बताया कि उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 4, 2026 at 3:41 PM IST
हैदराबाद: सालों तक अपने फैंस के साथ अपने निजी संघर्षों और फर्टिलिटी से जुड़ी अपनी यात्रा साझा करने के बाद, संभावना सेठ ने 4 जून को एक गुड न्यूज का एलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है.
इस साल अप्रैल में, संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अनाउंसमेंट किया था कि वे जल्द ही सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने वाले हैं और गुरुवार को, इस जोड़े ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की
इस ने इंस्टाग्राम पर जुड़वा बच्चों के आने की खुशी में एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हॉस्पिटल में डिलीवरी के समय के हालातों की झलक भी दिखाई है. डिलीवरी के समय संभावना को भावुक होते हुए देखा जा सकता है. वहीं, उनके पति अविनाश उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में कपल को अपने जुड़वा बच्चों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है.
इस भावुक पल को साझा करते हुए कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई. लक्ष्मी और गणेश दोनो घर आ गये. हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है. हर हर महादेव.'
इस पोस्ट के बाद संभावना और अविनाश को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कमेंट कर बधाइयां दी हैं. वहीं, गौहर खान ने लिखा है, 'आहा, भगवान आप दोनों को और बच्चों को हमेशा खुश रखे. मैं बहुत खुश हूं और अल्लाह उन्हें हमेशा सुरक्षित और खुश रखे. आमीन.' उर्फी जावेद, अक्षरा सिंह, पाखी हेगड़े जैसे सितारों ने कपल पर प्यार बरसाते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.सालों से, संभावना सेठ मां बनने की अपनी इच्छा और इस सफर में आई चुनौतियों के बारे में खुलकर बात करती रही हैं. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्लॉग के जरिए वह अक्सर इस सफर के उतार-चढ़ावों के बारे में बेझिझक बात करती रही हैं.
संभावना ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों में डांस नंबर्स से की थी. लेकिन वह बिग बॉस 2 में अपने अभिनय से प्रसिद्धि पाईं. बाद में उन्हें दिल जीतेगी देसी गर्ल, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4, वेलकम - बाजी मेहमान नवाजी की और बिग बॉस हल्ला बोल जैसे रियलिटी शो में देखा गया था.

