ETV Bharat / entertainment

Photos: सामंथा रुथ प्रभु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं नई तस्वीरें, चेहरे में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की नई तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही है.

Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रूथ प्रभु (ANI)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : August 30, 2026 at 5:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस खाली समय में अपनी इस खास जर्नी की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं. आज, 30 अगस्त को एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की सीरीज शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही है.

रविवार को सामंथा ने अपनी प्रेग्नेंसी के सफर की शानदार तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया. दो तस्वीरों में होने वाली मां अपनी बेदाग और चमकती त्वचा दिखाती नजर आईं. बाकी तस्वीरें मिरर सेल्फी थीं, जिनमें सामंथा चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ अपना बेबी बंप दिखाती दिख रही थीं.

पहली तस्वीर में सामंथा को एक टेबल पर कैमरे पर पोज देते हुए देखा जा सकता है. वहीं, दूसरी तस्वीर में मेरर में अपनी तस्वीर क्लिक करती दिख रही है. तीसरी स्लाइट में एक्ट्रेस ने अपने फेस का क्लोजअप फोटो एड किया है, जिसमें एक्ट्रेस की नेचुरल ब्यूटी देखा जा सकता है. एक और तस्वीर में, प्लेन में बैठीं एक्ट्रेस ने टॉप-एंगल शॉट लिया और अपना बेबी बंप दिखाया. सामंथा ने कैप्शन सिंपल रखा और बस ब्राउन और व्हाइट हार्ट का इस्तेमाल किया.

सामंथा के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने कमेंट किया है. कई ने बेबी का नाम भी सजेस्ट किया है. एक फैन ने लिखा है, 'समायरा (लड़की) या समराज (लड़का) कैसा रहेगा? सामंथा और राज का एकदम सही मैच. अपना ख्याल रखिएगा, सामंथा गारू.' इस सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए सामंथा ने लिखा, 'समराज. थोड़ा ज्यादा ही खुद को अहमियत देने वाला नाम नहीं है?'

एक ने लिखा है, 'बस पलक झपकते ही मैं सैम को बेबी बंप की तस्वीरें पोस्ट करते हुए देख रही हूं. सालों से ऐसे दिनों के लिए दुआ की थी. बहुत खुशी है कि तुम अपने सपनों की जिंदगी जी रही हो, सैम.' एक फैन ने लिखा है, 'हमारा छोटा सा बच्चा दिन-ब-दिन कितनी खूबसूरती से बड़ा हो रहा है.'

सामंथा ने 2017 में तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य से की थी. लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए. 2023 में सामंथा और राज निदिमोरू के डेटिंग की अफवाहें उड़ी. 2025 में, राज और सामंथा ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक पारंपरिक योग समारोह के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया. उसके बाद 'मा इंटी बंगारम' की सफलता के बाद, सामंथा ने मैटरनिटी ब्रेक का एलना किया था.

यह भी पढ़ें: