ETV Bharat / entertainment

Virosh Wedding : एक दूजे के हुए विजय-रश्मिका, उदयपुर में छाया साउथ इंडियन रंग

यह शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हुई.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ((Source : @iamRashmika @TheDeverakonda))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 26, 2026 at 12:43 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 3:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर : अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच बसे उदयपुर में गुरुवार को एक हाई-प्रोफाइल वेडिंग का आयोजन हो रहा है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए हैं. यह शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित की गई, जिसमें संस्कृति और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिला.

वेडिंग वेन्यू के रूप में शहर के भव्य Hotel Mementos by ITC Ekaaya को सजाया गया. शादी की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और दक्षिण भारत से विशेष रूप से आमंत्रित पंडितों की टीम बुधवार को ही पहुंच गई थी. समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक शहनाई की धुन ने माहौल को और भी खास बनाया.

गरीब बच्चों में बांटी मिठाइयां (Social Media)

पढ़ें. Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की होली वाली हल्दी, देखें वेडिंग वेन्यू का इनसाइड वीडियो

पढ़ें - उदयपुर में विजय-रश्मिका की शाही शादी, आज मेहंदी और संगीत से शुरू होंगे कार्यक्रम

तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्य विवाह समारोह संपन्न हुआ, जिसमें पारंपरिक विधियों के साथ परिवारों ने एक-दूसरे का स्वागत किया. रश्मिका के माता-पिता ने दूल्हे पक्ष को नारियल, पान, फल और हल्दी-कुमकुम भेंट कर सम्मान दिया. वहीं, विजय की मां ने बहू को पारंपरिक चूड़ियां पहनाकर परिवार में स्वागत किया.
शाम को कोडावा परंपराओं के अनुसार विशेष रस्में आयोजित की जाएंगी, जिससे इस शादी को और भी अनोखा आयाम मिलेगा. अरावली की पहाड़ियों के बीच सजे भव्य होटल में गुलाब, ऑर्किड और ट्यूलिप के फूलों के साथ केले के पत्तों से मंडप को सजाया गया, जो दक्षिण भारतीय संस्कृति की झलक देता है.

पढ़ें - एक फिल्म साथ में कर लेते हैं क्या हो जाएगा..? लो हो गया, विजय-रश्मिका से पहले इन सेलेब्स को भी सेट पर हुआ था प्यार, रचाई शादी

शादी के बाद खुशी का माहौल और बढ़ाने के लिए डीजे नाइट का आयोजन भी रखा गया है, जहां मशहूर डीजे गणेश रंगनाथन अपनी प्रस्तुति देंगे. शादी के बाद होटल के बाहर खड़े लोगों और बच्चों को मिठाई भी बांटी गई. शादी में गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप आदि फूल मंगाए गए हैं. होटल में इनसे सुंदर सजावट की जाएगी. साथी ही साउथ इंडियन रीति रिवाज के मुताबिक कच्चे केले और केले के बड़े पत्तों मंडप को सजाया गया है. सुबह से विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं. यहां दोनों के परिवार और रिश्तेदार सहित करीब 200 गेस्ट हैं.

पढ़ें - Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा को मिला पीएम मोदी का आशीर्वाद- 'सखा सप्तपदा भव'

पढ़ें. रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा प्री वेडिंग: शादी से पहले 'विरोश' के बीच हुआ क्रिकेट मैच, मैदान से सामने आईं Unseen तस्वीरें

शादी से पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में भी धूमधाम से संपन्न हुईं. इन खास पलों की झलक खुद कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है. इस समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है. केवल करीबी दोस्तों और चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है, जिनमें संदीप रेड्डी वांगा, राहुल रविंद्रन और आशिका रंगनाथ जैसे नाम शामिल हैं. शादी में नो फोन पॉलिसी लागू की गई है. बताया जा रहा है कि विवाह समारोह दोपहर बाद संपन्न हो सकता है. इससे पहले 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी आयोजित किए गए थे.

पढे़ं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वायरल शादी के बीच टीम ने की अपील, बताई क्या-क्या होगी प्राइवेसी

पढ़ें - विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी, जानें कौन-कितना पढ़ा लिखा, किसके पास कौनसी डिग्री?

Last Updated : February 26, 2026 at 3:42 PM IST