ETV Bharat / entertainment

उदयपुर में विजय-रश्मिका की शाही शादी, आज मेहंदी और संगीत से शुरू होंगे कार्यक्रम

शादी की रस्मों को पूरा कराने के लिए दक्षिण भारत से विशेष पंडित भी बुलाए गए हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Source : @iamRashmika @TheDeverakonda)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 12:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के कार्यक्रम बुधवार से उदयपुर में शुरू हो रहे हैं. लग्जरी होटल मोमेंटोस एकाया इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग का मुख्य स्थल बना हुआ है, जिसे खास तौर पर फूलों और रोशनी से भव्य तरीके से सजाया गया है. शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत मेहंदी समारोह से होगी, जिसमें परिवार और करीबी मेहमान शामिल होंगे. इसके बाद शाम को संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों की ओर से खास परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है.

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह संपन्न होगा. इस दौरान सीमित संख्या में करीब 200 मेहमान ही शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग शामिल रहेंगे. शादी में शामिल होने के लिए फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर पहुंच चुके हैं. वांगा ने फिल्म अर्जुन रेड्डी से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिसमें विजय देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा, शादी की रस्मों को पूरा कराने के लिए दक्षिण भारत से विशेष पंडित भी बुलाए गए हैं. मेहमानों के लिए खान-पान की खास व्यवस्था की गई है. इसमें साउथ इंडियन और पंजाबी व्यंजनों के साथ जापानी डिशेज भी शामिल किए गए हैं.

पढ़ें. रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा प्री वेडिंग: शादी से पहले 'विरोश' के बीच हुआ क्रिकेट मैच, मैदान से सामने आईं Unseen तस्वीरें

होटल में सजावट के लिए हल्के हरे रंग की थीम, ताजे फूलों और प्रीमियम टेबल सेटअप का उपयोग किया गया है, जो आयोजन को शाही रूप दे रहा है. इससे पहले 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. इन कार्यक्रमों में पूल पार्टी, डिनर और एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसे ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया. विवाह के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. यह रिसेप्शन बंजारा हिल्स की किसी प्रीमियम लोकेशन पर आयोजित किया जा सकता है.

पढे़ं. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वायरल शादी के बीच टीम ने की अपील, बताई क्या-क्या होगी प्राइवेसी