'डर' से शुरू हुई थी राजकुमार राव संग पत्रलेखा की लव-स्टोरी, वो 3 दिन कभी नहीं भूलेंगी एक्ट्रेस, जानें पूरा किस्सा
पत्रलेखा ने जब इस फिल्म में राजकुमार को देखा था, तो बहुत ज्यादा डरने लगी थीं.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : November 15, 2025 at 3:09 PM IST
हैदराबाद: राजकुमार राव और पत्रलेखा अब पेरेंट्स बन चुके हैं. आज 15 नवंबर को स्टार कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है. कपल ने 15 नवंबर 2021 में शादी रचाई थी और 15 नवंबर 2025 को कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है. 15 नवंबर अब कपल के लिए डबल सेलिब्रेशन का दिन बन गया है. राजकुमार और पत्रलेखा की दोस्ती फिल्म में साथ काम करने के दौरान हुई, जो एक पवित्र रिश्ते में सिमट गई. कपल की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. चलिए जानते हैं आखिर कब-कैसे हुई थी राजुकमार और पत्रलेखा की मुलाकात.
राजकुमार राव-पत्रलेखा की लवस्टोरी
राजकुमार और पत्रलेखा की मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान हुई थी. यहीं से दोनों के बीच एक-दूजे को जानने की इच्छा जगी. पत्रलेखा ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी लवस्टोरी पर बात की थी. पत्रलेखा ने खुलासा किया था कि पहली मुलाकात में राज कुमार राव उन्हें बहुत अजीब से लगे थे. एक्ट्रेस ने बताया था, मैंने लव सेक्स एंड धोखा देखी थी, तीन दिन बाद मेरे दोस्त ने मुझे फोन किया, उसने पूछा क्या तुम मेरी एक वीडियो कर सकते हो, इसमें एक एक्टर राजकुमार राव है, उसने एलएसडी की है, मैंने कहा नहीं, बहुत अजीब है, मैंने उसे फिल्म में देखा, मैं डर हुई थी, दोस्त ने कहा कुछ नहीं होगा, हम तुम्हारे लिए कार भेज रहे हैं, अपने बहन को भी साथ में ले आना, मैंने कहा ओके'.
राजकुमार से डर रही थीं पत्रलेखा
इसके बाद पत्रलेखा ने बताया, मैंने अपनी बहन को राज कुमार के साथ बैठा दिया, वो दोनों बात कर रहे थे और मुझे अजीब सा लग रहा था, मैं अपनी बहन से उसे बात करने से रोक रही थी, हम मुंबई से पुणे जा रहे थे, सफर लंबा था, उन्होंने पूछा आप क्या करती हो? मैंने कहा एड में काम करती हूं, इतना सुनने के बाद वो बदल से गए और फिर बाद में बताया कि उन्होंने एक एड देखा था, और कहा था कि वह उसे लड़की से शादी करना चाहते हैं'.
जब प्यार में पड़ गईं पत्रलेखा
एक्ट्रेस ने आगे बताया, जब म्यूजिक वीडियो के लिए उन्होंने राजकुमार के साथ तीन दिन साथ में बिताए तो वह खुद को एक्टर के प्यार में पड़ने से रोक नहीं पाई. पत्रलेखा ने बताया राज अपने काम से प्यार करते हैं और उसके प्रति हमेशा जुनूनी रहते हैं. बता दें, शादी करने से पहले दोनों ने करियर बनाया और 11 साल तक एक-दूजे को डेट किया. 15 नवंबर 2021 को वो दिन आया जब कपल ने शादी रचा ली और आज ही के दिन वह एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं.

