महेश बाबू की SSMB29 से आया विलेन 'कुंभा' का फर्स्ट लुक, व्हील चेयर पर बैठे आंख दिखाते दिखे पृथ्वीराज सुकुमारन
राजामौली ने अपने पोस्ट में बताया था कि आज फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक कभी भी आ सकता है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : November 7, 2025 at 12:16 PM IST
हैदराबाद: एस.एस राजामौली और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB 29 (Globe Trotter) पर जो बड़ा अपडेट आने वाला था और वो आ गया है. आज 7 नवंबर को फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का बतौर विलेन फर्स्ट लुक सामने आ गया है. राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सभी ने एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इस फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी. इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
राजामौली ने आज 7 नवंबर को फिल्म GlobeTrotter (SSMB29) से बतौर विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, पृथ्वी के साथ पहला शॉट शूट करने के बाद, मैं उनके पास गया और कहा कि तुम उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हो जिन्हें मैंने अब तक जाना है, इस भयावह, निर्दयी और शक्तिशाली खलनायक कुंभा को जीवंत करना रचनात्मक रूप से बहुत संतोषजनक था, @therealprithvi को कुर्सी पर बैठने के लिए धन्यवाद... सचमुच... #GlobeTrotter.
इससे पहले आज राजामौली ने फिल्म से लोगों को बड़ा हिंट दिया था. राजामौली ने आज 7 नवंबर की सुबह-सुबह एक एक्स पोस्ट जारी किया था. राजामौली के इस एक्स पोस्ट ने उनके फैंस की बेताबी को और ज्यादा बढ़ा दिया था. राजामौली ने अपने पोस्ट में बताया था कि आज फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक कभी भी आ सकता है.
अपने एक्स पोस्ट में राजामौली ने लिखा था, 'तीनों के साथ सेट पर क्लाइमेक्स की शूटिंग के बीच, #GlobeTrotter इवेंट को लेकर और भी तैयारियां चल रही हैं, क्योंकि हम अब तक जो कुछ भी कर चुके हैं, उससे कहीं बढ़कर कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं... 15 नवंबर को आप सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है, इससे पहले, हम आपके हफ्ते को खास बनाने जा रहे हैं, आज सबसे पहले पृथ्वी का लुक सामने आ रहा है...'
हाल ही में, प्रियंका ने हैदराबाद आकर एक वीडियो शेयर किया था. इस पर देसी गर्ल के फैंस बहुत खुश हुए थे. प्रियंका ने क्लिप में महेश बाबू को भी टैग किया था, जो कि फिल्म की प्रोग्रेस की ओर इशारा करता है. राजामौली की SSMB29, जिसमें साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, अपनी एलान के बाद से ही चर्चा में है.
इससे पहले, अभिनेता के जन्मदिन पर, राजामौली ने साझा किया था कि फिल्म से जुड़ी पहली अपडेट नवंबर 2025 में आएगी. अब, जैसा कि फैंस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, मेकर्स ने अपने स्पेशल कार्यक्रम के बारे में बताया.
Amidst the climax shoot on set with all three, there’s a lot more prep happening around the #GlobeTrotter event, as we’re trying something far beyond what we’ve done before…
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 7, 2025
Can’t wait for you all to experience it on Nov 15th. Leading up to it, we’re filling your week with a…
महेश बाबू के अलावा, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. निर्माता 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक प्रोग्राम में फिल्म के टाइटल का खुलासा करेंगे, जिसे शाम 6 बजे से JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हाल ही में 2 नवंबर, 2025 को भारत (महिला) बनाम दक्षिण अफ्रीका (महिला) विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीम के दौरान तारीख की घोषणा की गई थी.

