ETV Bharat / entertainment

'प्रीतम एंड पेड्रो': राजकुमार हिरानी के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं अरशद वारसी, जानिए क्या बोले 'सर्किट'

राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई और प्रोड्यूस की गई आगामी क्राइम-कॉमेडी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' उनके डिजिटल स्ट्रीमिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में है.

Pritam and Pedro Arshad Warsi
अरशद वारसी (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : June 16, 2026 at 1:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: राजकुमार हिरानी जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित स्ट्रीमिंग डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इस अनोखी सिटकॉम के जरिए उनके बेटे वीर हिरानी भी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. वहीं, अरशद वारसी ने इस प्रोजेक्ट और राजकुमार हिरानी के साथ अपने जुड़ाव को लेकर खुलकर बात की है.

मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई और प्रोड्यूस की गई आगामी क्राइम-कॉमेडी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' उनके डिजिटल स्ट्रीमिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में है.

हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है. ट्रेलर में ह्यूमर, साइबर क्राइम, मिस्ट्री और भरपूर अफरा-तफरी का मजेदार मिश्रण देखने को मिलता है. शो में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी नजर आएंगे.

अपने पहले ओटीटी शो 'प्रीतम एंड पेड्रो' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अरशद वारसी ने राजकुमार हिरानी के बारे में बात की. इस सीरीज के साथ राजकुमार हिरानी स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात यह है कि इस सीरीज से उनके बेटे वीर हिरानी भी एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं.

'प्रीतम एंड पेड्रो' के बारे में बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, "मुझे लगता है कि जिन एक्टर्स को राजू के साथ काम करने का मौका मिलता है, वे सच में खुशनसीब होते हैं. मुझे उनके साथ दो बार काम करने का मौका मिला और यह तीसरी बार है। मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर उन्हें मुझ पर भरोसा है. वह मुझे अलग-अलग तरह के किरदार और काम देते हैं. मुझे यह बहुत पसंद है और मैं इसे एंजॉय करता हूं। अब मैं उनके साथ और काम करने का इंतजार कर रहा हूं.

फिल्ममेकर अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज को राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है. 'प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई से सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

गोवा के खूबसूरत बैकग्राउंड पर आधारित 'प्रीतम एंड पेड्रो' दो बिल्कुल अलग किरदारों की कहानी है. पेड्रो एक पारंपरिक पुलिसवाला है जो अपने अनुभव और अंदाजे पर भरोसा करता है, जबकि प्रीतम एक तेज-तर्रार युवा टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट है. दोनों एक ऐसे रहस्य में फंस जाते हैं, जो उनकी सोच से कहीं ज्यादा जटिल, अजीब और अप्रत्याशित निकलता है. जैसे-जैसे उनकी यह यात्रा आगे बढ़ती है, कई राज खुलते हैं, रिश्तों और भरोसे की परीक्षा होती है और हालात पूरी तरह उलझते चले जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

'3 इडियट्स 2' कंफर्म: आमिर खान का सीक्वल पर बड़ा खुलासा, राजकुमार हिरानी की फिल्म पर दिया ये अपडेट