RB Choudhary Passed Away : प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का सड़क दुर्घटना में निधन, गहलोत ने जताया दुख
सिरवी समाज में शोक की लहर. तमिल फिल्मों के निर्माता आरबी चौधरी का राजस्थान के ब्यावर में सड़क दुर्घटना में निधन.

Published : May 5, 2026 at 10:03 PM IST
जोधपुर/ब्यावर: जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में मगंलवार को झूंठा गांव के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तमिल फिल्मों के निर्माता आरबी चौधरी का निधन हो गया. जानकारी मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी पहुंचाया गया. उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को जयपुर से चेन्नई लाया जाएगा. चौधरी के निधन की जानकारी मिलते ही पाली जिले के सिरवी समाज में शोक की लहर दौड़ गई.
सिरवी समाज के प्रतिनिधि एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूराराम सिरवी ने बताया कि चौधरी समाज की पहचान थे. मंगलवार को रायपुर झूंठा के पास सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गई. सड़क दुर्घटना में उनके साथ कार में सवार उनका भतीजा घायल हो गया, जिनका उपचार चल रहा है. बुधवार को चेन्नई में उनका अंतिम संस्कार होगा.
तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष एवं दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर श्री आर बी चौधरी का ब्यावर में एक सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार बेहद दुखद है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 5, 2026
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। घायल ड्राइवर के शीघ्र…
पढे़ं : कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन, SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस
चौधरी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवदेना प्रकट करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया है. सिरवी ने बताया कि चौधरी मूलत: पाली जिले के रहने वाले थे. उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में प्रमुख रूप से काम किया. साथ ही मलयालम और हिंदी फिल्मों का भी निर्माण किया. वह प्रोडक्शन कंपनी सुपर गुड फिल्म्स के संस्थापक थे.
पढ़ें : डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, मेवाड़ के लोकप्रिय भजन गायक धनराज की मौत, रास्ते में उतरने से बचा बेटा
उनके निधन पर तेलगू व तमिल फिल्ड इंडस्ट्रीज में शोक की लहर दौड़ गई है. सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर अपने दोस्त के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

