ETV Bharat / entertainment

IPL की भागदौड़ से दूर हिमाचल की वादियों में सुकून तलाशती दिखीं प्रीति जिंटा, किन्नौरी टोपी में तस्वीर वायरल

शिमला से ताल्लुक रखने वाली प्रीति जिंटा का हिमाचल प्रदेश से गहरा जुड़ाव है. वह अक्सर यहां आकर समय बिताती हैं.

PREITY ZINTA
शिमला के कोटखाई में समय बिताती दिखीं प्रीति जिंटा (SOCIAL MEDIA)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : April 24, 2026 at 7:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: आईपीएल के शोर-शराबे और व्यस्तता के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों हिमाचल की वादियों में सुकून तलाशती नजर आ रही हैं. किन्नौरी टोपी में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनकी सादगी और मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है.

हिमाचल में सुकून के पल

प्रीति जिंटा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह हिमाचल की “छोटी लेकिन प्यारी यात्रा” का हर पल एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह गर्मी और आईपीएल की भागदौड़ से थोड़ी राहत लेने यहां आई हैं. पहाड़ों की खूबसूरती को लेकर उन्होंने लिखा- “ये पहाड़ सच में जादुई हैं.”

किन्नौरी टोपी में दिखा पहाड़ी अंदाज

शेयर की गई तस्वीरों में Preity Zinta पारंपरिक किन्नौरी टोपी पहने नजर आईं, जिसने उनके पहाड़ी जुड़ाव को और खास बना दिया. उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और फैंस लगातार कमेंट कर उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं.

शिमला के कोटखाई में बिताया समय

प्रीति जिंटा ने शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र स्थित रत्नाडी के मीना बाग में करीब पांच दिन बिताए. सेब के बागानों और शांत वातावरण के बीच उन्होंने प्रकृति के साथ समय बिताया. चंडीगढ़ में कुछ समय बिताने के बाद वह हिमाचल पहुंचीं और यहां सुकून भरे पल बिताए.

हिमाचल से गहरा रिश्ता

शिमला से ताल्लुक रखने वाली प्रीति जिंटा का हिमाचल प्रदेश से गहरा जुड़ाव है. वह अक्सर यहां आकर अपने बचपन की यादों को ताजा करती हैं. इससे पहले भी वह अपने बच्चों के साथ हिमाचल आ चुकी हैं और बर्फबारी के बीच बिताए खास पलों को साझा कर चुकी हैं. उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पर्यटकों के लिए खुशखबरी! कालका-शिमला ट्रैक पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन