Peddi Movie Review on X: राम चरण की 'पेद्दी' ब्लॉकबस्टर या डिजास्टर? जानें दर्शकों को कैसी लगी बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स ड्रामा
राम चरण की 'पेद्दी' आज, 4 जून को दुनियाभर में रिलीज हो गई है. आइए जानें दर्शकों को राम चरण की फिल्म कैसी लगी है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 4, 2026 at 11:43 AM IST
हैदराबाद: राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाओं का तांता लगा हुआ है. बुची बाबू सना की निर्देशित यह फिल्म राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' की कमर्शियल असफलता के बाद बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है. फिल्म की शुरुआत जबरदस्त उम्मीदों और शानदार एडवांस बुकिंग के साथ हुई है.
एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर आई शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए पेद्दी को दर्शकों से मिली-जुली से लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. जहां कई दर्शकों ने राम चरण के अभिनय और फिल्म के भावनात्मक पलों की तारीफ की, वहीं कुछ अन्य लोगों का मानना था कि इसकी स्क्रीनप्ले और भी बेहतर हो सकती थी.
इस फिल्म पर दबाव सचमुच बहुत ज्यादा है. पेद्दी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के बाद राम चरण की तीसरी रिलीज है, आरआरआर के बाद आई उनकी कोई भी फिल्म उस सफलता को दोहराने के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई है.अब फिल्म की सफलता पूरी तरह से रिलीज के बाद लोगों की राय पर निर्भर है.
जैसे ही प्रीमियर देखने आई भीड़ बाहर निकली, वैसे ही फैंस की प्रतिक्रियाओं ने सोशल मीडिया पोस्ट से भर दिया है. एक एक्स हैंडल पोस्ट में पेद्दी के बारे में लिख गया है, टीम पेद्दी को इस जबरदस्त ब्लॉकबस्टर के लिए बधाई. राम चरण भाई हर फ्रेम में कमाल कर दिया है. बुच्ची बाबू गारू ने एक बेहद संतोषजनक फिल्म दी है. रत्नवेलु गारू और ए.आर. रहमान को सलाम. इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखें. सिक्सर पेद्दी.'
एक्स हैंडल यूजर्स रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा है, 'पहला हाफ पूरा हो गया. क्या जबरदस्त, शानदार फिल्म है. एक भी सीन ऐसा नहीं जो कमाल का न हो. हर सीन में फायर है. यह एक मास्टरपीस है.'
Congrats to Team PEDDI for the Stupendous BLOCKBUSTER ... @AlwaysRamCharan bhai excels in every Frame.
— Nikhil Siddhartha (@actor_Nikhil) June 3, 2026
#BucchiBabu garu delivers a very Satisfying film. @RathnaveluDop garu & #ArRehman 🙏🏽🙏🏽🙏🏽💥💥💥
Must Watch on the BIG screen... @MythriOfficial @vriddhicinemas SIXERRR #PEDDI pic.twitter.com/RYs3Vfla3T
एक यूजर ने लिखा है, 'पेद्दी एक सुपर हिट फिल्म. वाह, बस वाह. क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है, भाई, राम चरण की एक्टिंग तो एकदम लाजवाब है. परिवार के परिवार इस फिल्म को देखने उमड़ पड़ेंगे.' एक यूजर ने इसे 'डिजास्टर' करार दिया है.
#peddi
— 🏏𝓢ŘA𝕧𝔞𝓝 Ⓡ℃𝓥i𝐳ⓐ𝕘 (@777_idiot) June 3, 2026
Vizianagaram|
Ganta sthambam Fight undhi raaa🥵
Career best raaawww 💥 💥 💥 pic.twitter.com/LJFDDOFrPp
💗Song rampage @AlwaysRamCharan #peddi pic.twitter.com/PZCCrVKPdZ
— PEDDI JUN 04 (@TharunramV) June 3, 2026
Done ☑️ with first half
— $anthu (@im_santhoshpr) June 4, 2026
What a fantastic fabulous movie..
Not even single scene not worthy 🔥🔥🔥
Fire every scene it’s a masterpiece..#peddi #peddiblockbuster
జై చరణ్ .. జై జై చరణ్ 💪 https://t.co/37B0bkQIXf pic.twitter.com/vApFz8qbr0
एक यूजर ने प्रीमियर देखने के बाद फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'सभी पहलुओं से भरपूर, एक बेहतरीन कमर्शियल एंटरटेनर. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसके इमोशनल सीन थे, जो दर्शकों को खूब पसंद आए. रामचरण ने एक कलाकार के तौर पर अपनी भूमिका को बेहद शानदार ढंग से निभाया है. ए.आर. रहमान का संगीत फिल्म में एकदम सटीक बैठता है. राम चरण के अलावा, शिव राजकुमार को भी फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिला है, भले ही उनका स्क्रीन टाइम कम रहा हो. फिल्म में कहीं-कहीं थोड़ी सुस्ती महसूस होती है. इसकी 3 घंटे की अवधि को थोड़ा कम किया जा सकता था. फिल्म के आखिरी 30 मिनट दर्शकों के साथ बहुत अच्छे से जुड़ते हैं. कुल मिलाकर, यह एक बढ़िया कमर्शियल एंटरटेनर है जिसे आप निश्चित रूप से देख सकते हैं.'
#Peddi super hit movie 🔥💥
— shiva 01 (@imfan00) June 3, 2026
Abba abba abba em acting chesavu anna super @AlwaysRamCharan acting 🫡❤️❤️❤️ familys kadhuluthai movie ki 👍👍👍 pic.twitter.com/92Ql8cMBme
Disaster#peddi
— starkboy (@biryani_beer) June 3, 2026
#Peddi [#ABRatings - 3.5/5]
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) June 3, 2026
- A Well Packed commercial entertainer with package of all aspects 👌
- What the film excelled was it's Emotional sequences which has worked well ♥️
- Ramcharan as performer carried so perfectly🌟
- ARRahman's music was perfect fit in🎶
- Apart from… pic.twitter.com/kxlgxdE8YU
एक फैन ने लिखा है, 'डियर किंग राम चरण, यह रहा आपका ताज. विश्व सिनेमा के इतिहास में अब तक देखे गए सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक. आपकी दृढ़ता, समर्पण, संघर्ष और प्रतिभा को देखकर मैं निशब्द हूं. इस जबरदस्त और होश उड़ा देने वाले परफॉर्मेंस के लिए 'पेद्दी' जरूर देखें. उन्हें सेलिब्रेट करने के लिए.'
Dear King @AlwaysRamCharan, you dropped this 👑
— Deepak (@deepuzoomout) June 3, 2026
One of the greatest performances ever witnessed in world cinema. Speechless at your conviction, commitment, struggle, and brilliance.
Go watch #Peddi for this relentless, mind-blowing performance. To Celebrate him 🔥 🙏🏻 pic.twitter.com/ry8qZPNzYE
'पेद्दी' के बारे में
'पेद्दी' में राम चरण अहम भूमिका निभा रहे हैं. वह एक गांव के ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ने में माहिर है, और अंततः एक सामुदायिक नेता के रूप में उभरता है. ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित यह स्पोर्ट्स ड्रामा गांव के जीवन और स्थानीय संस्कृति से जुड़े विषयों को गहराई को दर्शाता है. यह दिखाती है कि गांवों में प्रतिभा को कैसे निखारा जाता है.
बुची बाबू सना की निर्देशित पेद्दी वेंकट सतीश किलारू और इशान सकसेना द्वारा सह-निर्मित है. फिल्म में जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

