ETV Bharat / entertainment

'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3: 250 करोड़ के करीब पहुंची राम चरण की फिल्म, जानें शनिवार को कितनी हुई कमाई

'पेद्दी' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही हैं.यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

Peddi
'पेद्दी' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : June 7, 2026 at 12:20 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: राम चरण और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को रिलीज़ हुई. यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक रही है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इसी वजह से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और इन तीनों में यह 250 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है.

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में आने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. हिंदी भाषी इलाकों में फिल्म को औसत रिस्पॉन्स मिला, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसने बेहतर प्रदर्शन किया. वहीं, वीकेंड पर दर्शकों की अच्छी संख्या और लोगों की दिलचस्पी का फायदा उठाते हुए, 'पेद्दी' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर आधिकारिक तौर पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है. तीन दिनों में फिल्म जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 के करीब है, वहीं, दुनियाभर में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

मेकर्स ने रविवार को पेद्दी का लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन सोशल मीडिया पर साझा किया है. मेकर्स के मुताबिक, पेद्दी ने तीन दिनों में दुनियाभर में 236.7 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. उम्मीद है कि रविवार छुट्टी होने की वजह से फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी.

घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो भारत में पेद्दी ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, पेड प्रीव्यू से इसने 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. पहले दिन जहां फिल्म ने 51 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब तीसरे दिन की बात करें तो फिल्म शनिवार, 6 जून को पेद्दी ने 28.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस तरह पेद्दी ने 3 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 125.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित 'पेद्दी' में राम चरण अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनका किरदार खेल के जरिए अपनी और अपने समुदाय की पहचान बनाने की कोशिश करता है. इस फिल्म की कहानी में क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटिंग (दौड़) अहम भूमिका निभाते हैं. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को वेंकटा सतीश किलारू ने 'वृद्धि सिनेमाज़' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसमें जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: