इस खूबसूरत हीरोइन ने निभाया था शेख हसीना का किरदार, हत्या के मामले से जुड़ा है इनका नाम
क्या आपको मालूम है कि फिल्म मेकर श्याम बेनेगल की बायोपिक 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' में शेख हसीना का किरदार कौन निभाया था?

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : November 17, 2025 at 9:02 PM IST
हैदराबाद: श्याम बेनेगल की फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' एक बायोपिक फिल्म है. इस फिल्म में शेख हसीना के बारे में भी दिखाया गया है. क्या आपको पता है कि इस फिल्म में शेख हसीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कौन है? तो चलिए आपको भी बताते हैं...
'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कानूनी पचड़े में फंस चुकी हैं. इस समय अपने जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं. 2024 में एक हत्या के मामले में इनका नाम सामने आया था. तब से यह सुर्खियों में हैं.
हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं वो हसीना कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश एक्ट्रेस नुसरत फारिया हैं. जी हां, नुसरत फारिया ने श्याम बेनेगल की फिल्म 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' में शेख हसीना का रोल निभाया था.
मशहूर बंग्लादेशी एक्ट्रेस नुसरत फारिया इन दिनों अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं. नुसरत फारिया को इस वर्ष ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थाईलैंड जाने के दौरान हिरासत में लिया गया. अधिकारियों ने उनका नाम 2024 के एक हत्या प्रयास मामले से जुड़ा होने के कारण रोका.
कैसे हुई गिरफ्तारी?
मई में इमिग्रेशन अधिकारियों ने पुष्टि की कि फारिया का नाम सिस्टम में फ्लैग होने के बाद उन्हें रोका गया. वातारा थाने के इंस्पेक्टर सुजन हक के अनुसार, एयरपोर्ट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें वातारा थाने से ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच में ट्रांसफर किया गया. कुछ दिनों बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.
2024 के छात्र आंदोलन से जुड़ा मामला
यह मामला जुलाई 2024 की उस घटना से जुड़ा है, जब देशभर में छात्र-नेतृत्व वाले एंटी-गवर्नमेंट प्रदर्शनों ने जोर पकड़ लिया था. ढाका के वातारा इलाके में एक छात्र पर हुए हमले के प्रयास में 17 लोगो, जिनमें नुसरत फारिया का नाम भी शामिल है, को आरोपित किया गया था. यही आंदोलन बाद में इतना व्यापक हुआ कि तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा.
कौन हैं नुसरत फारिया?
विवादों में घिरने से पहले नुसरत फारिया बंग्लादेशी और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियों में शुमार थीं. उन्होंने रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी करिश्माई मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीत लिया.

