PHOTOS: ऑफिशियली नूपुर सेनन बनीं मिसेज स्टेबिन बेन, न्यूली वेड कपल ने शेयर की क्रिश्चियन वेडिंग की पहली तस्वीरें
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने 10 जनवरी को उदयपुर में ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी की. कपल ने शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : January 11, 2026 at 4:28 PM IST
|Updated : January 11, 2026 at 5:29 PM IST
हैदराबाद: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन की बहन नूपुर सेनन और गायक स्टेबिन बेन का आधिकारिक तौर पर विवाह हो चुका है. नुपुर उदयपुर में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर स्टेबिन बेन से शादी की हैं. कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है. इस जोड़े ने 10 जनवरी को राजस्थान में ईसाई रीति-रिवाजों के तहत शादी की, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. अब न्यूली वेड कपल ने शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं.
नुपुर और स्टेबिन की ईसाई रीति-रिवाज से हुई शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच फैंस को खुश करने के लिए अपनी शादी की पहली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं और कैप्शन में नॉट, लाल दिल और नजर वाले इमोजी के साथ कैप्शन में शादी के वचनों को कहते हुए लिखा है, 'मैंने किया, मैं करता/करती हूं, मैं करूंगा/करूंगी. हमेशा और हमेशा के लिए.'
तस्वीरों की सीरीज के पहले स्लाइड में नूपुर और स्टेबिन एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. अगली स्लाइड में स्टेबिन नूपुर के सिर को चुमते हुए दिख रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में दुल्हन अपने पिता के साथ मंडप की ओर चलती हुई दिखाई दे रही है.
ईसाई रीति-रिवाज से हुई शादी के लिए, नूपुर ने ऑफ-शोल्डर स्लीव्स और फ्लोरल लेस वाले सफेद गाउन को चुना था. गाउन का सिल्हूट कोमल और रोमांटिक था, जिसे बहते हुए घूंघट ने और भी निखार दिया. उन्होंने मिनिमल मेकअप, मोती और हीरे के स्टड इयररिंग्स और न्यूड लिपस्टिक का चुनाव किया. आधे बाल ऊपर और आधे नीचे बांधे गए थे, जो उनके चेहरे को खूबसूरती से निखार रहे थे.
दूल्हे की बात करें तो स्टेबिन ने अपनी दुल्हन के साथ ट्विंनिंग करते हुए क्रीम कलर टक्सीडो पहना है, जिसमें एक वेस्टकोट, सफेद शर्ट, स्टाइलिश ब्लेजर और फिटेड ट्राउजर शामिल थे. उनके सिग्नेचर चश्मे ने उन्हें एक स्टाइलिश लुक दिया है.
नूपुर और स्टेबिन के पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, कई मशहूर हस्तियों और फैंस ने उन्हें बधाई दी. मौनी रॉय ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत पल, सबसे खूबसूरत जोड़ा.' हिमांशी खुराना ने लिखा है, 'बधाई हो. भगवान की कृपा बनी रहे.' अभिषेक बजाज, शेखर रवजियानी, हिना खान, अमायरा दस्तूर, भूमि त्रिवेदी सहित अन्य सेलेब्स ने भी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी.
कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर और जीजा स्टेबिन को शादी की बधाई दी हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में हैशटैग स्टेबीनुपुर के साथ लिखा है, 'मेरा दिल बहुत खुश है. प्यार, खुशी, आशीर्वाद.'

3 जनवरी को नूपुर ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड, गायक स्टेबिन से सगाई की. उनकी शादी की रस्में तीन दिनों 9, 10 और 11 जनवरी तक चली, जिसमें मुख्य समारोह 11 जनवरी यानी आज होगा.
कृति सेनन पूरी समारोह में अपनी बहन के साथ मौजूद रहीं. उदयपुर में कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी नजर आए, जो शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आए थे. दुल्हन की करीबी सहेलियां -एक्ट्रेस दिशा पटानी और मौनी रॉय भी शामिल थीं.

