ETV Bharat / entertainment

नाना पाटेकर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत के कारण का हुआ खुलासा

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. आइए जानें उनकी रिपोर्ट में मौत की वजह क्या सामने आई है.

Nana Patekar
नाना पाटेकर (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : October 11, 2026 at 5:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: बॉलीवुड के 'नटसम्राट' नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था. उसी रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस में उनका अंतिम संस्कार हुआ था. हालांकि कुछ लोगों को उनकी अचानक मौत को लेकर संशय था, जिसके बाद लोग एक्टर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे. 10 अक्टूबर को सामने आए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया था कि एक्टर की मौत की वजह प्राकृतिक थी. हालांकि, अभी भी लोग फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब सामने आ गई है.

नाना पाटेकर के फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह प्राकृतिक होने की पुष्टि हुई है. गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), बांबोलिम के डॉक्टरों की एक टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, जो एक बड़े हार्ट अटैक के कारण हुआ. गोवा पुलिस ने आईएएनएस को इसकी पुष्टि की. पुलिस के अनुसार, परिवार को भी रिपोर्ट के बारे में सूचित कर दिया गया है और परिवार ने मेडिकल रिपोर्ट पर सहमति जताई है. उन्होंने अब तक कोई आपत्ति नहीं जताई है.

जीएमसी की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कोरोनरी धमनी में खून का थक्का जमने के कारण दिल तक खून की आपूर्ति रुक ​​गई थी, जिससे कार्डियक अरेस्ट हुआ. 8 अक्टूबर को तड़के करीब 2:30 बजे एक्टर ने व्हाट्सएप पर अपने पारिवारिक मित्र को अपनी खराब तबीयत के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें डोना पाउला के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के लिए बता दें कि पणजी पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत UD नंबर 62/2026 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था. अब जब पोस्टमार्टम से प्राकृतिक मौत की पुष्टि हो गई है और बेटे मल्हार पाटेकर और भतीजे प्रसाद पाटेकर द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को खारिज कर दिया गया है, तो यह मामला जल्द ही बंद कर दिया जाएगा.

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के डोंजे स्थित उनके फार्महाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. एक्टर को 3 गन सैल्यूट (बंदूक की सलामी) दी गई. दिवंगत अभिनेता के दोस्त और फिल्म जगत के सदस्य, जिनमें जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला शामिल थे, नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डोंजे गांव पहुंचे.

दिवंगत आत्मा को विदाई देने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई रवाना होने से पहले पुणे हवाई अड्डे पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेता के पुणे स्थित फार्महाउस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने गए.

यह भी पढ़ें: