रश्मिका मंदाना की 'मैसा' की रिलीज डेट का एलान, इमरान हाशमी और आयुष्मान खुराना की फिल्म से होगी टक्कर
रश्मिका मंदाना की मैसा की बॉक्स ऑफिस पर 'गनमास्टर जी 9' और 'यह प्रेम मोल लिया' से टक्कर होगी.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : September 1, 2026 at 1:40 PM IST
हैदराबाद: रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'मैसा' की आज 1 सितंबर को रिलीज डेट का एलान हो गया है. 'मैसा' को फीमेल-लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें रश्मिका अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नजर आएंगी. मेकर्स की ओर से जारी किए गए कई लुक पोस्टर्स में उनकी झलक ने पहले ही दर्शकों का प्यार बटोर लिया है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है.
रश्मिका अपनी वर्सेटिलिटी, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और हर किरदार में गहराई लाने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से लगातार दर्शकों का दिल जीता है. अब 'मैसा' में एक्ट्रेस एक दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं, जो उन्हें पहले कभी न देखे गए अंदाज में पेश करने के साथ उनके ऑन-स्क्रीन इमेज को भी एक नया रूप दे सकता है.
'मैसा' का बॉक्स ऑफिस क्लैश
मैसा का इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि यह 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है. 27 नवंबर को इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी 9' और आयुष्मान खुराना की 'यह प्रेम मोल लिया' भी रिलीज होने जा रही है. इमरान हाशमी ने 'आवारापन 2' से दमदार वापसी की है और अब इसका फायदा गनमास्टर जी 9 को मिलने वाला है. वहीं, आयुष्मान लंबे समय से एक बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं. ऐसे में तीनों फिल्मों के एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आने से दर्शकों के लिए भी कड़ी परीक्षा होगी, क्योंकि तीनों ही स्टार्स का अच्छा खासा फैन बेस है.
'मैसा' के मेकर्स क्या बोले?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म से रश्मिका के किरदार की एक इंटेंस झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन और रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी मैसा एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में शानदार विजुअल्स, एक ग्रिपिंग कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी'.

