छोटे-मोटे कट के साथ मिला A सर्टिफिकेट, थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार 'मिर्जापुर: द मूवी', जानें रनटाइम
'मिर्जापुर: द मूवी' को सेंसर बोर्ड से 'हार्डली एनी मॉडिफिकेशन्स' के साथ सर्टिफिकेट मिला है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : August 31, 2026 at 5:41 PM IST
हैदराबाद: 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज के दिन नजदीक आ रहे हैं. फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है. इसी बढ़ते बज के बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है और इसका रनटाइम भी सामने आ गया है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन में काट-छांट भी की है. यानी बड़े पर्दे पर पूरा भौकाल देखने को मिलने वाला है.
बता दें, सेंसर बोर्ड ने मिर्जापुर: द मूवी को A सर्टिफिकेट दिया है और 3 घंटे 17 मिनट के रनटाइम के साथ मेकर्स एक दमदार और बेबाक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखने का वादा करता है.
फिल्म को लेकर लोगों के बीच जिस तरह का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए 'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डालने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है. सभी के पसंदीदा किरदारों को बड़े पर्दे पर वापस लाते हुए फिल्म एक फुल-ऑन भौकाल एंटरटेनमेंट का वादा करती है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
'मिर्जापुर: द मूवी' को सेंसर बोर्ड से 'हार्डली एनी मॉडिफिकेशन्स' के साथ सर्टिफिकेट मिला है. इसका मतलब है कि दर्शक इस मच अवेटेड थिएट्रिकल अडैप्टेशन को बिल्कुल उसी तरह देख पाएंगे, जैसा मेकर्स ने इसे दिखाने का इरादा रखा था. बड़े पर्दे पर इसकी रॉ और अनफिल्टर्ड फील बरकरार रहेगी.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म से 35 सेकंड का फुटेज हटाया गया है, लेकिन अब कहा जा रहा है कि फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है और सिर्फ बहुत कम बदलाव किए गए हैं.
फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा, इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा, 'जब किसी परफॉर्मेंस या आर्ट फॉर्म को लोग साथ मिलकर देखते हैं, तो उसका असर पूरी तरह बदल जाता है. ग्रुप में इसे एंजॉय करने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है. इसलिए जहां मिर्जापुर पहले मुझे अकेला छोड़ दो वाली वॉच हुआ करती थी, अब यह पार्टी मोड में आ गई है. दुनिया वही है, किरदार वही हैं, लेकिन कहानी नई है और एक्सपीरियंस बहुत बड़ा है.
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

