ETV Bharat / entertainment

Mirzapur: The Movie Advance Booking: सिनेमाघरों में 'कालीन भैया' का भौकाल, रिलीज से पहले कमा डाले इतने करोड़

'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइए जानें रिलीज से पहले पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Mirzapur: The Movie
'मिर्जापुर: द मूवी' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 1, 2026 at 7:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और मल्टीप्लेक्स चेन व बुक माय शोपर शुरुआती बिक्री जबरदस्त रही है. इससे संकेत मिलता है कि 'एडल्ट्स-ओनली' सर्टिफिकेट होने के बावजूद, इस फ्रैंचाइजी के ओटीटी दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर सकते हैं.

'मिर्जापुर की शुरुआती रिस्पॉन्स काफी अच्छा है. ताजा ट्रैकिंग सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 1 सितंबर शाम 7 बजे तक ओपनिंग डे के लिए देश भर में 3582 शो में कुल 46977 टिकट बिके हैं, जिससे एडवांस बुकिंग का कलेक्शन 1.37 करोड़ रुपये हो गया है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी इसमें शामिल किया जाए, तो यह कुल आंकड़ा 2.51 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. शुरुआती रिस्पॉन्स से पता चलता है कि यह फ्रैंचाइजी अपने डिजिटल दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब हो रही है.

'मिर्जापुर: द मूवी' को रिलीज होने में अभी भी तीन दिन बाकी हैं, इसलिए उम्मीद है कि प्रीमियर शो से पहले फिल्म की अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' की ओपनिंग 14 से 20 करोड़ रुपये के आसपास होने की उम्मीद है, जिसमें सटीक अनुमान 16 करोड़ रुपये का है. आगे होने वाली बिक्री के आधार पर अंतिम अनुमान बदल सकता है. अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो इसकी बिक्री में जबरदस्त उछाल आएगा.

मिर्जापुर की फ्रैंचाइजी सबसे पहले 2018 में प्राइम वीडियो पर आई थी और जल्द ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और चर्चा में रहने वाले भारतीय शो में से एक बन गई. अब, इसके स्ट्रीमिंग से बड़े पर्दे पर आने को एक और वजह से देखा जा रहा है- क्या ओटीटी पर शुरू हुई कोई फ़्रैंचाइजी सच में अपने दर्शकों को सोफे से उठाकर थिएटर का टिकट खरीदने के लिए मजबूर कर सकती है?

आंकड़े बताते हैं कि ऐसा हो सकता है. खबरों के मुताबिक, सीजन 2 को लगभग 32.5 मिलियन बार देखा गया, जबकि सीजन 3 को लगभग 30.8 मिलियन बार देखा गया. इन आंकड़ों ने मिर्जापुर को अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप तीन भारतीय वेब सीरीज में शामिल कर दिया है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'मिर्जापुर: द मूवी' को 'ए'रेटिंग दी है यानी इस फिल्म को सिर्फ वयस्क देख सकते हैं, बच्चे नहीं. लेकिन क्या इससे इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई बुरा असर पड़ेगा? शायद नहीं.

'मिर्जापुर: द मूवी' में अखंडानंद 'कालीन भैया' त्रिपाठी के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल और मुन्ना त्रिपाठी के रूप में दिव्येंदु शर्मा हैं. उनके साथ रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, कुलभूषण खरबंदा और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं. यह फिल्म 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें: