ETV Bharat / entertainment

'लॉक अप 2' विनर: श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी, साथ ले गईं 1 करोड़ का कैश प्राइज, जानें कौन रहा 2nd रनर-अप

'लॉक अप 2' के विनर का एलान हो गया है. इस सीजन की विजेता श्रेया कालरा रही हैं. उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम पर की है.

Shreya Kalra
श्रेया कालरा (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : August 5, 2026 at 8:35 PM IST

|

Updated : August 5, 2026 at 8:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 'लॉक अप 2' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है. फराह खान और रितेश देशमुख के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में श्रेया कालरा विनर बनीं और ग्रैंड फ़िनाले में शानदार ट्रॉफी अपने नाम की. विनर की ट्रॉफी के साथ-साथ, श्रेया को 1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कैश प्राइज भी मिला. उनकी जीत का एलान होते ही, फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाई की झड़ी लगा दी है.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर बनीं. शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने ग्रैंड फिनाले के दौरान उनकी जीत का एलान किया, जबकि शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं.

ग्रैंड फिनाले में बाकी बचे कंटेस्टेंट में राम कपूर और योगेश रावत शामिल थे, और शिल्पा शिंदे के साथ टॉप पांच कंटेस्टेंट की लिस्ट पूरी हुई. आखिरी एपिसोड में, जब श्रेया और शिवांगी नतीजों का इंतजार कर रही थीं, तो रितेश और फराह ने श्रेया को विनर घोषित किया. जब शिल्पा शिंदे उन्हें बधाई देने के लिए स्टेज पर आईं, तो श्रेया भावुक हो गईं और उन्होंने शिल्पा को गले लगाया.

शो के होस्ट फराह और रितेश ने श्रेया को शो जीतने पर बधाई दी और उन्हें ट्रॉफी सौंपी. इस पल को श्रेया ने अनरियल बताया और कहा, 'यह अनरियल है.' इसके बाद वह अपनी साथी कंटेस्टेंट शिल्पा से गले मिलीं.

विजेता का फैसला 25 सदस्यों वाली जूरी के वोटों से किया गया, जिसमें मीडिया जगत के लोग, पुराने कंटेस्टेंट और शो से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जूरी सदस्यों और पांच पुराने कंटेस्टेंट ने श्रेया के पक्ष में वोट किया, जिससे उन्हें कुल 23 वोट मिले. वहीं, खबरों के अनुसार शिवांगी जोशी को लगभग 14-15 वोट मिले, जबकि योगेश को मीडिया जूरी से सिर्फ दो वोट ही मिले.

जैसे-जैसे कॉम्पिटिशन आगे बढ़ा, श्रेया एक समझदार रणनीतिकार साबित हुईं. उन्होंने घर की राजनीति को समझते हुए फाइनल हफ्ते में अपनी जगह पक्की की. उनकी रणनीति का सबसे अहम पल फाइनल से ठीक पहले वाले राउंड में आया, जब उन्होंने एलिमिनेशन से बचने और वोटिंग के समीकरण को बदलने के लिए अपनी 'एडवांटेज पावर्स' का इस्तेमाल किया, जिससे उनके सीधे प्रतिद्वंद्वी पीछे छूट गए.

नतीजतन, योगेश तीसरे स्थान पर रहे, जिससे श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच खिताब के लिए मुकाबला हुआ. आखिर में, घरवालों से भी टॉप 2 फाइनलिस्ट श्रेया और शिवांगी के बीच वोट करने को कहा गया. वोटिंग के बाद, रितेश ने बताया कि रनर-अप और विनर के बीच 7 वोटों का अंतर था. तीन तक गिनती करने के बाद, दोनों होस्ट ने सबसे ज्यादा वोट पाने वाली श्रेया को शो का विनर घोषित किया.

'लॉक अप 2' विनर और रनर-अप

  • पहली रनर-अप- श्रेया कालरा
  • दूसरी रनर-अप- शिवांगी जोशी
  • तीसरी रनर-अप- योगेश रावत
  • चौथी रनर-अप- शिल्पा शिंदे

यह भी पढ़ें:

Last Updated : August 5, 2026 at 8:45 PM IST