'पेद्दी' विवाद: जाह्नवी कपूर के सीन पर जया बच्चन, करीना कपूर, जगपति बाबू का आया रिएक्शन, जानें क्या बोले सेलेब्स
जाह्नवी कपूर 'पेद्दी' विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन की प्रतिक्रिया आई है. वहीं, उनके को-स्टार जगपति बाबू ने लोगों से खास अपील की है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 8, 2026 at 4:43 PM IST
|Updated : June 9, 2026 at 10:28 AM IST
हैदराबाद: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' के रिलीज़ होने के बाद से ही हाइपरसेक्सुअलिटी, वॉयरिज्म, महिलाओं के प्रति नफरत और 'मेल गेज' (पुरुषों के नजरिए से महिलाओं को देखना) जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है. डायरेक्टर बुची बाबू सना ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को जिस तरह से दिखाया है, उसकी वजहों से जाह्नवी कपूर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दर्शक आरोप लगा रहे हैं कि कुछ सीन और कैमरा एंगल के जरिए उन्हें एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह दिखाया गया है. हालांकि, इस पर जाह्नवी मेकर्स को संबोधित करते हुए आपत्ति जता चुकी हैं. लेकिन अब जब यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ने लगा, तो इस मामले पर जाने-माने सेलेब्स खुलकर सामने आ रहे हैं. इस मसले पर दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन, करीना कपूर और जाह्नवी के को-स्टार जगपति बाबू कपूर के समर्थन में सामने आए.
जया बच्चन
'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर चल रही बहस के बीच दिग्गज एक्ट्रेस-सांसद जया बच्चन ने सिनेमा में महिलाओं को सिर्फ एक 'ऑब्जेक्ट' या चीज की तरह दिखाए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है. एक हालिया इंटरव्यू में, जया बच्चन ने अपने करियर के एक ऐसे वाकये का जिक्र किया जब उन्होंने एक फिल्ममेकर की उस कोशिश का विरोध किया था, जिसमें उन्हें ज्यादा 'सेक्शुअलाइज्ड' अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी.
उन्होंने कहा, 'किसी की भी मेरे साथ हद पार करने की हिम्मत नहीं हुई. मेरे साथ सिर्फ एक बार ऐसा बुरा अनुभव हुआ था जब एक डायरेक्टर ने मुझे एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह देखा था. मैंने उसके बाद उनके साथ कभी काम नहीं किया.' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जया मनोज कुमार की फिल्म 'शोर' की शूटिंग के दौरान हुई एक घटना का जिक्र कर रही थीं, जिसमें उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था.
करीना कपूर खान
इस चल रहे विवाद पर कई एक्टर्स ने अपनी राय दी है, और अब इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि सेक्शुअलिटी का मतलब हमेशा छोटे या अंग-प्रदर्शन वाले कपड़े पहनना नहीं होता.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'सूरज हुआ मद्धम' में काजोल को देखिए, या फिल्म 'चांदनी' के गाने 'तेरे मेरे होंठों पे' में श्रीदेवी को. उन्होंने बिना अंग-प्रदर्शन किए ही स्क्रीन पर जादू बिखेर दिया था. फिल्म 'आराधना' के गाने 'रूप तेरा मस्ताना' में मेरी सास (शर्मिला टैगोर) सिर से पैर तक ढकी हुई थीं. फिर भी वे सेक्शुअलिटी की मिसाल थीं. मेरा मानना है कि स्क्रीन पर सेक्शुअल दिखने का छोटे कपड़े पहनने या किसी को सिर्फ एक 'ऑब्जेक्ट' की तरह पेश करने से कोई लेना-देना नहीं है.'
जगपति बाबू
जाह्नवी के को-स्टार जगपति बाबू भी उनके समर्थन में सामने आए और दर्शकों से अपील की कि वे फिल्मों में क्रिएटिव चॉइस को लेकर कलाकारों को ट्रोल करना बंद करें. ईनाडू के अनुसार, फिल्म में जाह्नवी के रोल के बारे में बात करते हुए जगपति बाबू ने कहा, 'फिल्म में क्रिएटिव फैसलों को लेकर कलाकारों को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए. बेचारी लड़की ने बस वही किया जो डायरेक्टर ने उनसे करने को कहा था. कभी-कभी चीजें वैसी नहीं होतीं जैसी सोची जाती हैं, और ऐसा हो सकता है. इस मामले में, मैं जाह्नवी कपूर का समर्थन करता हूं. उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. लोगों को उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए और उन्हें मानसिक परेशानी नहीं देनी चाहिए.'
सोना महापात्रा
सिंगर सोना महापात्रा, जो अपनी बात खुलकर कहने से नहीं हिचकिचातीं, ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह 'पेद्दी' और उसके डायरेक्टर बुची बाबू सना से जुड़े हालिया विवाद के बारे में बात कर रही हैं. सिंगर ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में, एक बात से मुझे अजीब सी राहत मिली है. हमारी जोर-शोर से प्रमोट की गई मेनस्ट्रीम फिल्म में हीरोइन के किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर हुई आलोचना ने मुझे कुछ उम्मीद और सकारात्मकता दी है. ऐसा लगता है कि इसका कुछ फिल्ममेकर्स पर असर पड़ा है, जो अब इंटरव्यू में कह रहे हैं कि वह बहुत मासूम है और कुछ हिस्से हटा दिए जाएंगे.'
कई फिल्मों के फॉर्मूले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहां हीरो को आम तौर पर एक सम्मानजनक जिंदगी जीते हुए दिखाया जाता है, वहीं हीरोइन अक्सर सिर्फ उसकी कहानी का एक हिस्सा बनकर रह जाती है. उन्होंने कहा, 'मैंने हाल ही में आई 'पेद्दी' या उसकी ओरिजिनल फिल्म 'पुष्पा' नहीं देखी है और न ही कभी देखने का सोचा. लेकिन सच कहूं तो, हम सभी इन फिल्मों के फॉर्मूले और टेम्पलेट को जानते हैं. हीरो हमेशा एक सम्मानजनक जिंदगी जीता है और हीरोइन बस उस कहानी का एक एक्सटेंशन होती है. उसे सिर्फ डेकोरेशन की चीज, सेक्शुअलाइज्ड या 'ऑब्जेक्टिफाइड' की तरह दिखाया जाता है. ऐसी फिल्मों को 'टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी' रोमांस कहा जाता है. डिसरिस्पेक्ट स्वैगर बन जाता है. कुछ स्लो मोशन शॉर्ट्स, कुछ स्ट्रैटजिक कैमरा एंगल्स, हीरोइन्स के लुक मी लुक मी टाइप के कपड़े, लाउड बैकग्राउंड म्यूजिक. हम मामले को जानते हैं. ज्यादातर मामलों में मिसोगिनी (स्त्री जाति से द्वेष) की जीत होती है. '
वे आगे कहती हैं, इस बारे दमें िलचस्प बात ये नहीं हहैकि इंडिया के लोग प्रत्यक्ष और साफ तौर पर नाराज हैं. वे फिल्म बनाने वालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. लोग फिल्म बनाने वालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. क्या हम सच में फिल्म बनाने के इन आलसी, शॉर्टकट और घटिया आइडियाज से तंग आ चुके हैं? मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही है, या शायद हम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की सभी दुखद खबरों, जैसे पीछा करना, छेड़छाड़, और कॉलेजों, सड़कों व घरों का असुरक्षित होना—को आपस में जोड़कर देख रहे हैं. चाहे पीछा करना हो या छेड़छाड़, रोजाना बच्चों के साथ रेप और घरेलू हिंसा की खबरें आती रहती हैं. और मुझे लगता है कि लोग यह समझ रहे हैं कि ऐसी फिल्में समाज में लोगों की सोच और व्यवहार पर कैसा असर डालती हैं. क्योंकि अक्सर हमारी फिल्मों में कहानी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता. लेखकों को कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती. बस पितृसत्ता को कहानी में डाल दो, काम हो गया.'
जाह्नवी के चैट का स्क्रीनशॉर्ट वायरल
जाह्नवी के फैन क्लब्स ने कई स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें खुद एक्ट्रेस के भेजे गए टेक्स्ट मैसेज दिख रहे थे. सबसे ज्यादा शेयर किए गए मैसेज में, जो 30 अक्टूबर का था, जाह्नवी ने लिखा था, 'मैंने उन्हें मना किया था. कमर के शॉट्स लेने से. और राम सर बहुत अच्छे हैं, उन्होंने उसे डांटा भी और कहा कि तुम अब कभी उसके ऐसे एंगल से फोटो नहीं लोगे, इसलिए वह नाराज हो गये थे.'
🚨 JANHVI KAPOOR CHATS GO VIRAL🚨
— Jeet (@JeetN25) June 6, 2026
Janhvi Kapoor chats with her fanpages gone viral , where she said in September while shooting for peddi with Ram Charan
LOOK AT THIS CHATS 😳
- She was feeling discomfort while giving shots which the director was wanting .
- Director was… pic.twitter.com/Zx7sXTiFLh
एक और मैसेज में, उन्होंने लिखा था कि किसी को अंदाजा भी नहीं था कि वह किस दौर से गुजर रही थीं और वह उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि जाह्नवी ने इस विवाद पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है और न ही इन मैसेज की सच्चाई की पुष्टि की है.
As a filmmaker, I believe cinema should entertain, inspire, and connect with audiences. It should never make anyone feel uncomfortable or disrespected. We have heard the feedback regarding certain scenes in Peddi and have taken it seriously.
— BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) June 6, 2026
I have always had immense respect for…
बुची बाबू सना ने मांगी माफी
डायरेक्टर बुची बाबू सना ने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर सबके सामने माफी मांगकर इस रिएक्शन का जवाब दिया. उन्होंने लिखा है, 'मेरे मन में हमेशा से महिलाओं के लिए बहुत इज्जत रही है. ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन, दोनों जगह, और हमारा कभी भी किसी महिला कैरेक्टर को ऑब्जेक्टिफाई करने या उसकी बेइज्जती करने का इरादा नहीं था. अगर फिल्म के किसी भी हिस्से को इस तरह से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं, और दिल से माफी मांगते हैं.' उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म के जरूरी हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे.

