ETV Bharat / entertainment

Jailer 2 On OTT: 'रामायण' के रिलीज होते ही रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर 'जेलर 2' की ओटीटी डेट का एलान, जानें कब-कहां देखें?

आज 5 नवंबर को रणबीर-यश की फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी है और इस बीच जेलर 2 की ओटीटी रिलीज डेट का एलान हो गया.

Jailer 2 OTT Official Date Announced
जेलर 2 की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट (Film POSTER)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : November 5, 2026 at 11:18 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: रजनीकांत स्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार धमाका कर चुकी है. जेलर 2 बीती 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. थिएटर में धमाका करने के बाद अब जेलर 2 ऑनलाइन आ रही है. आज 5 नवंबर को जेलर के मेकर्स ने रामायण की रिलीज के बीच जेलर 2 की ओटीटी रिलीज डेट का एलान कर दिया है. बता दें, आज 5 नवंबर को इंडियन सिनेमा की सबसे महंगे बजट की फिल्म रामायण थिएटर में चल पड़ी है. चलिए जानते हैं जेलर 2 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब दस्तक देने जा रही है.

कब कहां देखें जेलर 2?

नेल्सन दिलिपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जेलर 2 को देखने के लिए ज्यादा नहीं बस एक हफ्ता इंतजार करना होगा. जेलर 2 आगामी 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है. प्राइम वीडियो ने फिल्म जेलर 2 का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म में कैमियो रोल में दिख रहे ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा कुमार और जैकी श्रॉफ दिख रहे हैं. पोस्टर पर मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और एसजे सूर्या को भी देखा जा रहा है. इस पोस्ट को शेयर कर मेकर्स ने लिखा है, टाइगर मुथुवेल पांडियान इज बैक, रिलोडेड'.

रामायण के बीच रिलीज

बता दें, जेलर 2 के मेकर्स ने ऐसे वक्त में इसकी ओटीटी रिलीज डेट का एलान किया है, जब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रणबीर कपूर और यश स्टारर एपिक महाकाव्य रामायण ने दस्तक दे दी है. रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी और इन दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये है. बता दें, जेलर 2 अभी भी थिएटर्स पर है और अपने रिलीज के 21 दिन पूरे कर चुकी है.

जेलर 2 के बारे में

जेलर 2 साल 2023 में रिलीज हुई जेलर का सीक्वल है. नेल्सन दिलिपकुमार ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर ने 604 करोड़ रुपये और जेलर 2 ने 821 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. जेलर 2 की कहानी 'जेलर' के अंत के तीन महीने बाद शुरू होती है. फिल्म में रजनीकांत का रोल रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन का है, जो अपनी शांत जिंदगी बिता रहा होता है. बेटे के बुरे कामों में जाने के बाद टाइगर मुथुवेल पांडियन का जेलर अंदाज बाहर आता है और वह समाज में फैले क्राइम को अपने एक्शन अंदाज में साफ करता है. खुद के बेटे को मरवाने के बाद टाइगर पूरे गैंग को मिट्टी में मिला देता है.

ये भी पढ़ें:

जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: रजनीकांत की फिल्म की अग्नि परीक्षा, क्या 'रामायण' की रिलीज से पहले कमा लेगी 1000 करोड़?, जानें