ETV Bharat / entertainment

इरफान खान बर्थ एनिवर्सरी: 'पान सिंह तोमर' एक्टर के 10 फैक्ट्स, बॉलीवुड से ग्लोबल लेवल तक ऐसे किया था राज

इरफान खान उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल थे, जिनकी एक्टिंग के आगे अच्छे-अच्छे एक्टर टिक नहीं पाते थे.

Irrfan Khan 58th Birth Anniversary
इरफान खान बर्थ एनिवर्सरी (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 7, 2026 at 1:05 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: इरफान खान एक बेहतरीन अभिनेता थे, इसमें कोई शक नहीं हैं. वो उन स्टार्स में शामिल थे, जो अपनी आंखों के एक्स्प्रेशन से ही अपने रोल के साथ न्याय कर देते थे. इरफान ने कई फिल्मों में बतौर एक्टर और साइड एक्टर काम किया, लेकिन हर रोल में उन्होंने ना भूलने वाला काम किया. आज 7 जनवरी को एक्टर को याद करने का मकसद है उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. अगर आज इरफान हमारे बीच होते तो अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे होते. दुर्भाग्यवश साल 2020 में उनका कैंसर के चलते 53 साल की उम्र में निधन हो गया. बात करेंगे इरफान खान के उन 10 फैक्ट्स के बारे में, जिन्होंने सिनेमा का स्वरूप ही बदलकर रख दिया.

  • इरफान खान के बारे में 10 फैक्ट्स

शुरुआती जीवन और बैकग्राउंड

जयपुर में एक मुस्लिम परिवार में जन्में इरफान खान ने फैमिली बिजनेस में हाथ बटाया था. वह एक जमींदार खानदान से आते थे, लेकिन आर्थिक हालातों ने उन्हें कई छोटे-छोटे काम करवाए. वह एक इलेक्ट्रिशियन का भी काम कर चुके थे, लेकिन एक्टिंग के उनके शौक ने उन्हें बहुत आगे तक पहुंचाया और इंडियन सिनेमा को एक शानदार एक्टर मिला.

जुनूनी क्रिकेटर

एक्टर बनने से पहले इरफान खान का पहला प्यार क्रिकेट था. वह सीके नायडू टूर्नामेंट के लिए सेलेक्ट हुए थे. इसमें उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिलता, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बुरे आर्थिक हालतों की वजह से पीछे हटना पड़ा.

एनएसडी में ट्रेनिंग

1984 में मास्टर ऑफ आर्ट डिग्री करने के दौरान एक्टर को दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिली थी. साल 1987 में वह ग्रेजुएट हुए और एक शानदार अभिनेता बनकर सिनेमा में अपनी छाप छोड़ी.

सिनेमा और इरफान

इरफान ने टीवी से अपनी शुरुआत की और साल 2003 में फिल्म हासिल और मकबूल से लोगों की नजरों में आए. साल 2006 में उन्हें फिल्म नेमसेक में काम करने का मौका मिला और इससे उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली.

इरफान: एक ग्लोबल एक्टिंग आइकन

धीरे-धीरे इरफान का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में जुड़ा, जो ग्लोबली फेम पा रहे थे. इरफान ने स्लमडॉग मिलेनियर (2008), लाइफ ऑफ पाई (2012), द लंचबॉक्स (2013) और जुरासिक पार्क (2015) से ग्लोबल सिनेमा में अपनी सक्सेस दर्ज कराई.

हिस्टोरिक ग्लोबल अचीवमेंट्स

इरफान खान उन रेयर बॉलीवुड स्टार्स में से हैं, जिनकी ग्लोबल फिल्में ऑस्कर अवार्ड जीत चुकी हैं. इसमें स्लमडॉग मिलेनियर और लाइफ ऑफ पाई शामिल हैं.

अवार्ड्स और सम्मान

अपने पूरे करियर के दौरान उन्हें कई अवार्ड्स और सम्मान मिले. इसमें वह हासिल, लाइफ इन ए मेट्रो और पान सिंह तोमर के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं. साल 2011 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था. साल 2012 में उन्होंने फिल्म पान सिंह तोमर से बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था.

शादी और फैमिली लाइफ

साल 1995 में इरफान ने सुतापा सिकदर से शादी रचाई, जो एक राइटर और प्रोड्यूसर हैं. वह खामोशी, सुपारी, कहानी, मदारी और करीब-करीब सिंगल से जानी जाती हैं. तकरीबन इन फिल्मों में इरफान भी नजर आए थे. शादी के बाद इरफान के दो बेटे आयन खान और बाबिल खान हुए. बाबिल ने काला से एक्टिंग डेब्यू किया. बाबिल पिता की तरह शानदार एक्टिंग करते हैं.

कैंसर से जंग

साल 2018 में इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में पता चला, जोकि रेयर कैंसर की कैटेगरी में आता है. एक्टर ने बताया था कि वह इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं.

आखिरी दिन और निधन

29 अप्रैल 2020 वो तारीख है, जिस दिन इरफान ने इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. 28 अप्रैल को वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट हुए थे. यहां उनका कोलोन इंफेक्शन का इलाज चला था. लेकिन अगले ही दिन 53 साल की उम्र में वह चल बसे. उनकी मौत से चार दिन पहले उनकी मां का देहांत हुआ था.

ये भी पढ़ें:

जब घरवालों के कहने पर किया था जानवर का शिकार, उसकी मौत से टूट गए थे इरफान खान

पंखे-कूलर की दुकान पर करता था काम, राजेश खन्ना के घर का ठीक किया था AC, किस्मत चमकते ही ये एक्टर बना सुपरस्टार

डेथ एनिवर्सरी: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे इरफान खान, इस वजह से अधूरा रह गया सपना