हैदराबाद हिट-एंड-रन मामले में तेलुगु आर्ट डायरेक्टर आनंद साई का बेटा संदीप गिरफ्तार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत
हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में तेलुगु आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : September 1, 2026 at 8:44 PM IST
हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को हैदराबाद में एक जानलेवा हिट-एंड-रन मामले में रायदुर्गम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है.
एएनआई के मुताबिक, रायदुर्गम पुलिस का कहना है, 'रायदुर्गम पुलिस ने हैदराबाद में रायदुर्गम पुलिस स्टेशन इलाके के तहत ओआरआर रोटरी के पास हुए हिट-एंड-रन मामले में मशहूर आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप को गिरफ्तार किया है. तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी कार ने दो लोगों को टक्कर मारी और मौके से भाग गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.'
Telangana | Raidurgam Police say, "Raidurgam Police have arrested Sandeep, son of prominent art director Anand Sai, in connection with a hit-and-run case near ORR Rotary under Raidurgam Police Station limits in Hyderabad.
— ANI (@ANI) September 1, 2026
A speeding Mahindra XUV car allegedly hit two people and…
पुलिस के अनुसार, 31.08.2026 को सुबह लगभग 04:15 बजे, रायदुर्गम पुलिस स्टेशन इलाके में ओआरआर रोटरी से खजागुडा गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर, खजागुडा के अंकुरा अस्पताल के सामने एक सड़क दुर्घटना हुई. लगभग 30-35 साल का एक पैदल यात्री अंकुरा अस्पताल की ओर सड़क पार कर रहा था, तभी उसे इनोवा क्रिस्टा (नंबर TS09EW7700) ने टक्कर मार दी. यह कार नानकरामगुडा ओआरआर रोटरी से खजागुडा की ओर लापरवाही और तेजी से चलाई जा रही थी.
इसके बाद, जब इनोवा ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल पैदल यात्री को अस्पताल ले जा रहे थे, तो खाजागुडा से नानकरामगुडा ओआरआर रोटरी की ओर तेज रफ्तार से आ रही दो अज्ञात कारों ने घायल पैदल यात्री और इनोवा ड्राइवर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए.
Oh god this is second one
— Alluri Sitarama Raju (@AxiomMind08) September 1, 2026
JSP MP - Lingamaneni Ramesh son
JSP leader - Anand Sai son .. https://t.co/h58QUVkbWQ
पैदल यात्री को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इनोवा ड्राइवर, 21 वर्षीय ज़ैदशाह कादरी के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ और अन्य चोटें आईं. उसे इलाज के लिए गचीबोवली के केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. आरोपी की पहचान आर्ट डायरेक्टर आनंद साई के बेटे संदीप के तौर पर हुई है. हमने उसे हिरासत में ले लिया है और उसकी कार जब्त कर ली है. हम अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं.
कौन हैं आनंद साई?
आनंद साई तेलुगु सिनेमा के एक जाने-माने आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आनंद ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1998 में पवन कल्याण की फिल्म 'तोली प्रेमा' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने समुद्र के किनारे ताजमहल का एक रेप्लिका (हूबहू मॉडल) बनाया था, जो काफी फेमस मशहूर हुआ था. बाद में उन्होंने कई फिल्मों पर काम किया, जिनमें एसएस राजामौली की 'यमदोंगा', 'बृंदावनम', महेश बाबू की 'खलेजा', पवन कल्याण की 'जलसा' और 'गुडुम्बा शंकर' और 'बद्रीनाथ' शामिल हैं. उन्हें फ़िल्म 'न्यू' में अपने काम के लिए 'बेस्ट आर्ट डायरेक्टर' का तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिला है.

