ETV Bharat / entertainment

ऋतिक रोशन बर्थडे: कृष का सुनेगा गाना?, डांसिंग स्टार के धांसू डांस के 5 गाने, आखिरी वाला हो रहा खूब वायरल

ऋतिक रोशन ने अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है से ही डांसिंग स्टार का टैग अपने नाम कर लिया था.

Hrithik Roshan Birthday
ऋतिक रोशन बर्थडे (POSTER)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 10, 2026 at 5:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को 52 साल के हो गये हैं. ऋतिक बीते ढाई दशक से अपने अभिनय, डांस और हैंडसमनेस से अपने चाहने वालों के दिलों में बसे हुए हैं. अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है से वर्ल्डवाइड सुपरस्टार बने ऋतिक ने एक से एक हिट फिल्में दी हैं. ऋतिक रोशन ने अपनी डेब्यू फिल्म में अपने डांस टैलेंट को दिखाकर पूरी दुनिया को हिला डाला था. ऋतिक ना सिर्फ डांस बल्कि एक्टिंग में भी पक्के हैं. ऋतिक रोशन के बर्थडे पर देखेंगे ऋतिक रोशन के धांसू डांस के 5 गाने. आखिरी वाला तो बिल्कुल भी मिस मत करना.

एक पल का जीना

साल 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है का वो यह एकमात्र गाना है, जिसने ऋतिक रोशन को रातों-रात स्टार बनाया था. इस गाने में ऋतिक रोशन के डांस ने बॉलीवुड में ऐसा बवाल मचाया था कि लोग शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की बात छोड़ बस ऋतिक रोशन के बारे में ही बात करने लगे थे. लकी अली की आवाज वाले इस गाने का क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है. ऋतिक ने गाने में ऐसे-ऐसे डांस मूव्स किए थे, जो उस वक्त तक किसी फिल्म में नहीं दिखे थे.

मैं ऐसा क्यों हूं

डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है के तीन साल बाद ऋतिक रोशन फिल्म लक्ष्य में एक फौजी के किरदार में दिखे थे, लेकिन इस फिल्म में भी एक्टर का एक डांस आइटम नंबर डाला गया था, क्योंकि उस वक्त में ऋतिक की हर फिल्म में उनके स्पेशल डांस का एक गाना जरूर होता था. साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म लक्ष्य में ऋतिक ने गाने मैं ऐसा क्यों हूं में बहुत ही लचीला डांस किया था, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था.

धूम अगेन

ऋतिक रोशन अपनी पहली फिल्म से ही डांस आइकन बन गए थे. वहीं, साल 2006 में रिलीज हुए धूम के सीक्वल धूम 2 में जॉन अब्राहम की जगह ऋतिक रोशन को मौका मिला. इस फिल्म में ऋतिक का नेगेटिव रोल था. फिल्म धूम 2 के टाइटल सॉन्ग धूम अगेन में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया था.

घुंघरू टूट गए

यशराज बैनर की स्पाई फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन ने अपने एक्शन के साथ-साथ डांस का भी तड़का लगाया था. साल 2019 में आई इस फिल्म में उन्होंने सॉन्ग घुंघरू टूट गए में अपना डांस टैलेंट दिखाया और वॉर 2 में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर संग सॉन्ग जनाब-ए-अली में धांसू डांस किया. वॉर 2 भले ही ना चली हो, लेकिन ऋतिक और जूनियर एनटीआर के इस गाने पर लोग आज भी डांस कर रहे हैं.

दिल ना लिया

आखिर में बात करेंगे ऋतिक रोशन के उस गाने की जो इन दिनों एक लड़के की वजह से खूब वायरल हो रहा है. एक वायरल रील में जब कूड़ा बीनने वाले एक लड़के ने कहा, 'किरिस का सुनेगा गाना' तो वो रातों-रात वायरल हो गया. फिल्म 'कृष' का गाना 'दिल ना दिया दिल ना लिया' इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इसका एक भोजपुरी वर्जन भी बन गया है. इस गाने में ऋतिक ने प्रियंका चोपड़ा संग खूब लटके-झटके दिखाए हैं.

ये भी पढ़ें:

'डांस में बाप के भी बाप निकले ऋतिक रोशन के दोनों बेटे', चाचा की शादी में स्टार पिता संग लगाई फ्लोर पर आग, देखें