ETV Bharat / entertainment

अब दुनियाभर में बजेगा 'हनुमान अंश' का डंका, KGF के मेकर्स ने किया फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का एलान

यश की फिल्म केजीफ के मेकर्स ने आज सुबह-सुबह हनुमान अंश की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का एलान किया है.

Hanuman Ansh  worldwide  Release
हनुमान अंश वर्ल्डवाइड रिलीज (Film Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 3, 2026 at 10:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: हनुमान अंश ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. फिल्म अपनी रिलीज के 27 दिन पूरे कर चुकी है और 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की कर चुकी है. चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी है और दैनिक कलेक्शन में रॉकिंग स्टार यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक को भी पछाड़ दिया है. फिल्म की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश को अब वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी हो गई है. केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का एलान किया है.

वर्ल्डवाइड कब रिलीज होगी हनुमान अंश?

आज 3 सितंबर की सुबह-सुबह होम्बले फिल्म्स ने हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस सफलता पर उन्हें बधाई दी और साथ ही फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का एलान किया. होम्ब्ले फिल्म्स ने लिखा है, 'आस्था से जुड़ी एक कहानी, सरहदों के पार का एक सफर, हम, @hombalefilms, @HombaleOverseas के जरिए #HanumanAnsh को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं. महाराज-जी की आध्यात्मिक यात्रा दुनिया तक पहुंच रही है, क्योंकि @hanumanansh 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है'. यानि अब हनुमान अंश का सिक्का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर चलने वाला है.

हनुमान अंश इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को रिलीज हुई थी और फिल्म ने महज 10 लाख रुपये से खाता खोला था. फिल्म 16 दिनों तक कलेक्शन में लाख रुपये की फिगर में रही और 17वें दिन फिल्म ने चौंकाने वाला कलेक्शन किया. हनुमान अंश ने 17वें दिन 2.20 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई का समीकरण ही बदल दिया. इसके बाद तो फिल्म करोड़ रुपये की फिगर से नीचे ही नहीं उतरी. हनुमान अंश का 27 दिनों में अब तक का सबसे बड़ा दैनिक कलेक्शन 12.75 करोड़ रुपये का है, जो फिल्म ने 24वें दिन (संडे) को किया था. वहीं, फिल्म ने 27वें दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने इन 27 दिनों में भारत में 72.97 करोड़ रुपये ग्रॉस और 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अब हनुमान अंश दुनियाभर के सिनेमाघरों में छाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें:

बजट कम...कमाई ज्यादा, 'हनुमान अंश' समेत 2026 की वो फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाया मोटा मुनाफा