ETV Bharat / entertainment

Box Office: लगातार 3 दिनों से 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ रही 'हनुमान अंश', 27वें दिन यश की फिल्म को पछाड़ की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश', 'टॉक्सिक' को कड़ी टक्कर दे रही है. बीते 3 दिनों से 'हनुमान अंश', 'टॉक्सिक' से ज्यादा कमाई कर रही है.

Hanuman Ansh  vs Toxic
'हनुमान अंश', 'टॉक्सिक' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 2, 2026 at 8:58 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'टॉक्सिक' के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. दिलचस्प बात यह है कि 'हनुमान अंश' चौथे हफ्ते भी सिनेमाघरों में लगी रही, जबकि यश की 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ. नई रिलीज होने के बावजूद यश की फिल्म हनुमान अंश से पीछे रह जा रही है. ताजा लाइव बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने 'हनुमान अंश' के मुकाबले अपने-अपने दिनों में ज्दाया कमाई की, लेकिन बीते 3 दिनों से हनुमान अंश टॉक्सिक पर भारी पड़ती दिख रही है.

बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत के बावजूद, 'हनुमान अंश' ने अपने पहले दिन 10 लाख रुपये की कमाई की. जैसे-जैसे फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभग तीन हफ्ते पूरे किए, इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तेजी आने लगी.

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने अपने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे हफ्ते में यह घटकर 40 लाख रुपये तक पहुंच गया. लेकिन तीसरे हफ्ते में अचानक फिल्म के कलेक्सन में तेजी देखने को मिली. दर्शको से मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं और सोशल मीडिया की वजह से इसने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

सैकनिल्क के मुताबिक, 22, 23 और 24 दिन फिल्म ने क्रमशः 6.25 करोड़ रुपये, 9.25 करोड़ रुपये और 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. लेकिन रिलीज के 25वें और 26वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक को धूल चटा दी.

चौथे सोमवार और मंगलवार ने टॉक्सिक से ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, 25वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि, 26वें दिन इसने 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 27वें दिन यानी आज की बात करें तो हनुमान अंश ने 2 सितंबर रात 8 बजे तक 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि पूरा दिन खत्म होने में अभी कुछ घंटे बाकी है, इसलिए इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. वहीं, 27 दिनों के बाद हनुमान अंश ने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 58.38 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है.

'हनुमान अंश' के बारे में

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 'हनुमान अंश' में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फ़िल्म ने 50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है; हो सकता है कि सिनेमाघरों से हटने से पहले यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो जाए.

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

टॉक्सिक बीते 3 दिनों से हनुमान अंश से कम कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, यश की फिल्म ने अपने पहले सोमवार को 7.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं 7वें दिन फिल्म ने 7.85 करोड़ रुपये ही कमा सकी. 8वें दिन की बात करें तो दूसरे बुधवार को टॉक्सिक ने रात 8 बजे तक 3.16 करोड़ रुपये कमाए है, जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 232.76 करोड़ रुपये हो गया है.

'टॉक्सिक' के बारे में

'टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हुई. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई और गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम जैसी कई भाषाओं में रिलीज हुई है. फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नेशनल फिल्म अवॉर्ड विजेता राजीव रवि ने की है.

यह भी पढ़ें: