ETV Bharat / entertainment

'हनुमान अंश' ने 1800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'धुरंधर 2' को पछाड़ा, कमाया 2000% से अधिक मुनाफा, जानें कलेक्शन

हनुमान अंश ने साल 2026 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर 2 को भी धूल चटा दी है

Hanuman Ansh beats Dhurandhar 2
'हनुमान अंश' ने 1800 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'धुरंधर 2' को पछाड़ा (Film Posters)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : September 3, 2026 at 11:42 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस सफलता ने उसे तेजी से चर्चा में ला दिया है. प्रॉफिट के मामले में इस 2 करोड़ी बजट फिल्म ने इंडियन सिनेमा की धुरंधर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. मुनाफे में 'हनुमान अंश' ने साल 2026 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म 'धुरंधर 2' को धूल चटा दी है. फिल्म के करिश्माई कलेक्शन और पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब यह वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. इससे पहले जानेंगे 'हनुमान अंश' ने अभी तक आखिर कितना प्रॉफिट कमा लिया है.

हनुमान अंश ने कमाया ज्यादा मुनाफा

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1149.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. देश में इतना कलेक्शन भारत की कोई भी फिल्म नहीं कर पाई है. हालांकि 'हनुमान अंश' की घरेलू कमाई 'धुरंधर 2' से कोसो दूर हैं, लेकिन मुनाफे में उससे आगे निकल गई है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' भारत में 61.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म ने 2000% से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है. जबकि 'धुरंधर 2' का मुनाफा 1000% है.

हनुमान अंश का प्रॉफिट गणित

लागत (बजट): 2 करोड़ रुपये

कुल कमाई : 61 करोड़ रुपये

शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट): 61 करोड़ रुपये - 2 करोड़ रुपये = 59 करोड़ रुपये

शुद्ध मुनाफे का प्रतिशत 2950%

हनुमान अंश का डे वाइज कलेक्शन (सैकनिल्क के अनुसार)

डे नेट कलेक्शन
दिन 1 (पहला शुक्रवार)₹0.10 करोड़
दिन 2 (पहला शनिवार)₹0.20 करोड़
दिन 3 (पहला रविवार)₹0.30 करोड़
दिन 4 (पहला सोमवार)₹0.10 करोड़
दिन 5 (पहला मंगलवार)₹0.13 करोड़
दिन 6 (पहला बुधवार)₹0.13 करोड़
दिन 7 (पहला गुरुवार)₹0.12 करोड़

फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन

₹1.08 करोड़
दिन 8 (दूसरा शुक्रवार)₹0.04 करोड़
दिन 9 (दूसरा शनिवार)₹0.08 करोड़
दिन 10 (दूसरा रविवार)₹0.08 करोड़
दिन 11 (दूसरा सोमवार)₹0.05 करोड़
दिन 12 (दूसरा मंगलवार)₹0.05 करोड़
दिन 13 (दूसरा बुधवार)₹0.05 करोड़
दिन 14 (दूसरा गुरुवार)₹0.05 करोड़

सेकंड वीकेंड कलेक्शन

₹0.40 करोड़
दिन 15 (तीसरा शुक्रवार)₹0.15 करोड़
दिन 16 (तीसरा शनिवार)₹0.85 करोड़
दिन 17 (तीसरा रविवार)₹2.20 करोड़
दिन 18 (तीसरा सोमवार)₹1.25 करोड़
दिन 19 (तीसरा मंगलवार)₹2.35 करोड़
दिन 20 (तीसरा बुधवार)₹1.50 करोड़
दिन 21 (तीसरा गुरुवार)₹2.10 करोड़

थर्ड वीकेंड कलेक्शन

₹10.40 करोड़
दिन 22 (चौथा शुक्रवार)₹6.25 करोड़
दिन 23 (चौथा शनिवार)₹9.25 करोड़
दिन 24 (चौथा रविवार)₹12.75 करोड़
दिन 25 (चौथा सोमवार)₹5.50 करोड़
दिन 26 (चौथा मंगलवार)₹8.50 करोड़
दिन 27 (चौथा बुधवार)₹7.75 करोड़
फिल्म की कुल कमाई ₹61.88 करोड़

हनुमान अंश के बारे में

हनुमान अंश का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म की कहानी भी डायरेक्टर ने ही लिखी है. फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे अहम रोल में हैं. महाराज जी का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. फिल्म का रनटाइम 150 मिनट का है. फिल्म की पॉपुलैरिटी और बढ़ती कमाई के चलते इसे अब वर्ल्डवाइड रिलीज किया जा रहा है. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानें हनुमान अंश वर्ल्डवाइड कब रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:

अब दुनियाभर में बजेगा 'हनुमान अंश' का डंका, KGF के मेकर्स ने किया फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का एलान