ETV Bharat / entertainment

चेहरे पर खून के छींटे, अशांत आंखें, अक्षय खन्ना के फर्स्ट लुक के साथ 'धुरंधर' ट्रेलर रिलीज की नई तारीख का एलान

'धुरंधर' के मेकर्स ने आज, अक्षय खन्ना के फर्स्ट लुक के साथ ट्रेलर की नई रिलीज डेट का एलान किया है. यहां देखें डेट...

Akshaye Khanna
अक्षय खन्ना (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : November 17, 2025 at 3:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंबई: 'धुरंधर' के मेकर्स ने आज, 17 नवंबर को एक बड़ा अपडेट साझा किया है. उन्होंने अपनी फिल्म से एक और किरदार के चेहरे से पर्दा हटाया है. साथ ही 'धुरंधर' के ट्रेलर रिलीज का नया डेट का खुलासा भी किया है. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म से आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी किया था.

आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त का 'धुरंधर' से फर्स्ट लुक जारी करने के बाद, मेकर्स ने सोमवार को फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक जारी किया है. पहले लुक में अक्षय खन्ना को खून से सने शर्ट और चेहरे पर देखा जा सकता है. उनके चेहरे का भाव ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने किसी खूंखार काम को आखिरी अंजाम दिया हो. अक्षय खन्ना का फर्स्ट-लुक पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'द एपेक्स प्रिडेटर'.

अक्षय खन्ना के किरदार से पर्दा हटाने के साथ मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की नई तारीख के बारे में भी बताया है. दरअसल धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होने वाला था. लेकिन 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला के एरिया में हुए ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था. उन्होंने यह फैसला मृतक और पीड़ितों के सम्मान में लिया था. हालांकि उन्होंने उस समय बताया नहीं कि ट्रेलर अब कब आएगा. लेकिन आज उन्होंने बताया कि धुरंधर का ट्रेलर कब आ रहा है.

मेकर्स ने अक्षय खन्ना के पोस्टर के साथ धुरंधर के ट्रेलर रिलीज का भी खुलासा किया है. मेकर्स ने बताया है कि धुरंधर का ट्रेलर कल यानी 18 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा.

'धुरंधर' जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है. फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण आदित्य धर ने किया है, जबकि ज्योति देशपांडे और लोकेश धर सह-निर्माता हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह अहम भूमिका में हैं.

आदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन और अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली ब्लास्ट के बाद 'धुरंधर' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पोस्टपोन, रणवीर सिंह बोले- रूह कंपा देने वाला...