'धुरंधर' फ्रैंचाइजी के फैन हुए मुकेश अंबानी, की रणवीर सिंह की 3000 करोड़ी फिल्म की तारीफ
मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपने लेटर में रणवीर सिंह की 3000 करोड़ी फिल्म धुरंधर फ्रैंचाइजी की तारीफ की है.

Published : June 3, 2026 at 8:50 PM IST
हैदराबाद: 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी जब से बड़े पर्दे पर आई है तब लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसे हर तरफ से तारीफ मिली है और यह दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. अब रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस फ़्रैंचाइजी की सफलता की सराहना की है. यह ऐसे समय में हो रहा है, जब फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह, 'डॉन 3' से बाहर होने को लेकर इंडस्ट्री में चल रहे एक विवाद के केंद्र में हैं.
शेयरधारकों को लिखे एक लेटर में मुकेश अंबानी ने जियो स्टूडियोज की हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और इंडस्ट्री में नए रिकॉर्ड हासिल करने का श्रेय 'धुरंधर' फ़्रैंचाइजी को दिया. मुकेश ने लेटर में कहा है, 'जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने का अनोखा गौरव हासिल किया है. 2024 में 'स्त्री 2', 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर: द रिवेंज', ये फिल्म निरंतरता और निर्विवाद नेतृत्व को दर्शाता है.'
वित्त वर्ष 2025-26 का जिक्र करते हुए चेयरमैन ने आगे लेटर में आगे कहा है, 'वित्त वर्ष 2025-26 में जियो स्टूडियोज ने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन, रिलीज रणनीति, कमाई के मॉडल और दुनिया भर में दर्शकों से जुड़ाव के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए, रिकॉर्ड तोड़ने वाली स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज कीं.'
मुकेश अंबानी ने दावा किया, 'भारत की तो बात ही छोड़िए, दुनिया में भी पहले कभी किसी फिल्म फ़्रैंचाइजी की परिकल्पना, फाइनेंसिंग और शूटिंग दो हिस्सों में नहीं की गई थी, और न ही उन्हें एक-दूसरे के इतने करीब रिलीज किया गया था.'
उन्होंने लिखा, 'इसके पहले पार्ट ने अकेले ही एक रिकॉर्ड बनाया और यह अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. इस फिल्म ने लगातार 15 हफ्तों तक सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता का आनंद लिया, जब तक कि इसका पार्ट सिनेमाघरों में नहीं आ गया, और फिर उसने पहले पार्ट के बनाए गए सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.'
धुरंधर फ्रैंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफल कहानियों में से एक बनकर उभरी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कुल बजट लगभग 350 करोड़ रुपये था. जहां इसकी पहली किस्त ने दुनिया भर में 1307 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, वहीं इसकी अगली किस्त ने और भी आगे बढ़ते हुए वैश्विक स्तर पर 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया हैं. इस तरह कुल 3100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ इस फ़्रैंचाइज़ी ने अपना 'ब्लॉकबस्टर' दर्जा पक्का कर लिया है.

