ETV Bharat / entertainment

धुरंधर बॉक्स ऑफिस: 199 रु में टिकट सेल कर 33वें दिन कितनी की रणवीर सिंह की फिल्म ने कमाई, जानें

धुरंधर अब इंडिया की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर अग्रसर है. इस माइलस्टोन के आगे पुष्पा 2 खड़ी है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 33
धुरंधर बॉक्स ऑफिस (POSTER)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 7, 2026 at 10:55 AM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 11:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के 33 दिन पूरे कर लिए हैं. धुरंधर अपने पांचवें मंगलवार स्ट्रॉन्ग नजर आई. फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल कर रही है. धुरंधर ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 800 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है. धुरंधर भारत में 700 और 800 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. अब धुरंधर भारत की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने की ओर अग्रसर है. इससे पहले जानते हैं फिल्म ने 33वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 32

धुरंधर ने पांचवें सोमवार यानी 32वें दिन 5.40 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर का 32 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 825.70 करोड़ रुपये हो गया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने 33वें दिन 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. बता दें, मेकर्स ने मंगलवार को धुरंधर का टिकट 199 रुपये किया था, जिससे फिल्म की कमाई पर खास असर नहीं दिखा है. वहीं, धुरंधर ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 189.3 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 115.70 करोड़ रुपये कमाए थे.

पुष्पा 2 को पछाड़ाना बाकी

सैकनिल्क की मानें तो फिल्म धुरंधर ने ऑस्कर पहुंची फिल्म आरआरआर (1230 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. अब धुरंधर भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. अब धुरंधर के सामने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा 2 टिकी हुई है. फिलहाल धुरंधर ने केजीएफ 2 और आरआरआर को पीछे छोड़ा है, लेकिन पुष्पा 2 के रिकॉर्ड तक पहुंचना फिल्म के लिए मुश्किल हो सकता है. क्योंकि आने वाले दिनों में प्रभास की द राजा साब और विजय की जन नेता रिलीज होने जा रही हैं. वहीं, 23 जनवरी को बॉर्डर 2 रिलीज होगी.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर वाकई में साल 2025 की ही नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की धुरंधर फिल्म साबित हो रही है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त अर्जुन रामपाल और फिल्म की बाकी सभी स्टारकास्ट को धुरंधर की सक्सेस का क्रेडिट जाता है.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' और 'इक्कीस' के मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, साउथ की 2 बड़ी फिल्मों की रिलीज से पहले घटाए टिकट के दाम
Last Updated : January 7, 2026 at 11:14 AM IST