बॉक्स ऑफिस पर रास्ते से हटी 'टॉक्सिक', अब डे 1 कितना कलेक्शन करेगी 'धुरंधर 2'?, जानें कितनी होगी वर्ल्डवाइड कमाई
यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट टलने से रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को कितना बड़ा फायदा मिलने वाला है. जानें

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : March 4, 2026 at 12:38 PM IST
हैदराबाद: साल 2026 में यश स्टारर टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने वाला सबसे बड़ा क्लैश टल गया है. दोनों ही फिल्में आगामी 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आने वाली थी, लेकिन आज 4 मार्च को टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है. अब टॉक्सिक जून 2026 में रिलीज होगी. इसकी वजह से मिडिल ईस्ट में हो रहीं जंग. टॉक्सिक के मेकर्स का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों के लिए बनाई है और वे चाहते हैं कि इस जंग के बीच उनकी फिल्म को देखने से लोग चूक जाएं. वहीं, टॉक्सिक की रिलीज डेट टलने से रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बड़ा फायदा मिल गया है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म धुंरधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वाले दिन पक्का धमाका करेगी.
धुरंधर 2 डे 1 कलेक्शन प्रिडेक्शन
दिग्गज फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट बदलने पर एक पोस्ट जारी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि अब बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 सोलो रिलीज होगी. इसके बाद वह पूछते हैं कि सोलो रिलीज होने से धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाएगी. इसके जवाब में उनके पोस्ट में बताया जाता है कि धुरंधर 2 पहले दिन 200 करोड़ रुपये से खाता खोलेगी. तरण आदर्श ने धुरंधर 2 का सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन पूछा है. एक ने लिखा है, 80 करोड़ रुपये, दूसरा लिखता है, धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये कमाने जा रही है. एक और लिखता है, हिंदी में 60 करोड़ रुपये, साउथ भाषा में 15 से 25 करोड़ रुपये, ओवरसीज में 40 करोड़ रुपये, और इस तरह धुरंधर 2 पहले दिन वर्ल्डवाइड 160-170 करोड़ रुपये कमाएगी.
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की आंधी ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. धुरंधर में रणवीर सिंह हम्जा अली, अक्षय खन्ना का रहमान डकैत और संजय दत्त का चौधरी असलम किरदार सबसे प्रभावी रहा है. अब फिल्म के दूसरे पार्ट में बड़े साहब की एंट्री होगी, जिसमें सलमान खान और इमरान हाशमी का नाम सामने आ रहा है. फिल्म के पहले पार्ट में बड़े साहब का बार-बार जिक्र हुआ है और तब से दर्शक यह जानने को बेताब है कि आखिर बड़े साहब कौन हैं? फिल्म के दूसरे पार्ट में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे. वहीं, पहले पार्ट में मर चुके रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना फ्लैश बैक सीन में दिख सकते हैं.
फिल्म के रनटाइम की बात करें तो यह 235 मिनट यानी 3 घंटे 55 मिनट की फिल्म होगी, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बता दें, पिछले महीने रिलीज हुए धुरंधर 2 के 1.48 मिनट के टीजर को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है.

