ETV Bharat / entertainment

'शोले' से 'अपने' तक, धर्मेंद्र की 10 सबसे सुपरहिट फिल्में, आखिरी वाली तो आंखों में ला देगी पानी

इस लिस्ट में आखिरी वाली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म से देओल फैमिली ने गदर मचा दिया था.

dharmendra 10 superhit films
धर्मेंद्र की 10 सबसे सुपरहिट फिल्में (POSTERS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : November 11, 2025 at 2:40 PM IST

|

Updated : November 11, 2025 at 3:04 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: हिंदी सिनेमा के 'हीमैन' धर्मेंद्र की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैली हुई है. एक्टर बीती 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती हुए, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस बीच आज 11 नवंबर की सुबह एक्टर की मौत की अफवाहों ने उनके चाहन वालो को सदमे में डाल दिया, लेकिन एक्टर की फैमिली (पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल) ने सोशल मीडिया पर आकर बताया है कि एक्टर का इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहे हैं. आपको बता दें धर्मेंद्र ने 60 के दशक में फिल्मों में कदम रखा और आज भी वह सिनेमा में एक्टिव हैं. अपनी आगामी फिल्म इक्कीस में वह नजर आएंगे, जो मौजूदा साल में रिलीज होने जा रही है. बात करेंगे दिग्गज एक्टर की उन 10 टॉप फिल्मों की, जिनसे उन्होंने सिनेमा में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं.

हकीकत (1964)

धर्मेंद्र की पहली वॉर बेस्ड फिल्म हकीकत है जो, भारत-चीन युद्ध (1962) में शामिल हुए एक भारतीय सैनिक की कहानी पर बेस्ड है. इस फिल्म के जरिए धर्मेंद्र पहली बार पर्दे पर फौजी के रोल में नजर आए थे.

फूल और पत्थर (1966)

धर्मेंद्र की पहली हिट फिल्म फूल और पत्थर को कहा जाता है. इस फिल्म से उन्होंने एक्शन की शुरुआत की थी. इस फिल्म की हीरोइन मीना कुमारी थी, जिनके साथ एक्टर का नाम भी जुड़ा था.

सत्यकाम (1969)

धर्मेंद्र ने कई फैमिली ड्रामा फिल्मों में काम किया है, जिसमें शर्मिला टैगोर के साथ उनकी फिल्म सत्यकाम भी शामिल है. इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक परफेक्ट फैमिली मैन की परिभाषा को पेश किया.

मेरा गांव मेरा देश (1971)

धर्मेंद्र की यह फिल्म आज भी अपने गानों से सुपरहिट है. इस फिल्म का एक-एक गाना आज भी हिट है. इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ विनोद खन्ना भी है, जिन्होंने एक डाकू का रोल प्ले किया. यह पहली बार था, जब धर्मेंद्र और विनोद खन्ना आमने-सामने आए थे. फिल्म में धर्मेंद्र ने पुलिस का रोल किया था.

सीता और गीता (1972)

धर्मेंद्र ने फिल्म सीता और गीता में भी शानदार काम किया है. इस फिल्म में उनकी पत्नी हेमा मालिनी का डबल रोल है और संजीव कुमार भी फिल्म भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी कभी हंसाती है, तो कभी रुलाती है. यह कहानी जुड़वां बहनों की है, जिसे शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने बनाया था.

चुपके चुपके (1975)

चुपके-चुपके एक प्योर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें धर्मेंद्र ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर, जया बच्चन, असरानी और ओम प्रकाश भी नजर आए हैं.

शोले (1975)

धर्मेंद्र के करियर की सबसे बड़ी हिट और हिंदी सिनेमा में अमर हो चुकी फिल्म शोले में उनका वीरू का रोल आज भी याद किया जाता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था.

प्रतिज्ञा (1975)

अगर आपको धर्मेंद्र की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म देखनी है तो आप प्रतिज्ञा को देख सकते हैं, इसमें धर्मेंद्र ने बहुत मजेदार रोल किया है. गाना मैं जट यमला पगला दिवाना इसी फिल्म का है, जिस पर लोग आज भी थिरकते हैं. फिल्म में धर्मेंद्र की जोड़ी हेमा मालिनी के साथ नजर आई है.

चरस (1976)

एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के साथ-साथ धर्मेंद्र ने कई जासूसी वाली फिल्में भी की हैं. इसमें चरस भी खास मानी जाती है. चरस एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसमें धर्मेंद्र इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हैं.

धर्मवीर (1977)

मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म धर्मवीर में धर्मेंद्र का रोल आज भी याद किया जाता है. फिल्म में सबसे ज्यादा एक्टर के कॉस्ट्यूम ने दर्शकों को अट्रैक्ट किया था. फिल्म में एक्टर जितेंद्र भी अहम रोल में थे. एक्शन-ड्रामा धर्मवीर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो दो दोस्तों की कहानी है और वो अलग-अलग होते हुए भी एक-दूसरे की मदद करते हैं और अपने दुश्मनों से बदला लेते हैं.

अपने (2007)

आखिर में देओल फैमिली की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'अपने' नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा. साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म धर्मेंद्र ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में धर्मेंद्र के साथ-साथ सनी, बॉबी, शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. यह फिल्म पूरी तरह से एक इमोशनल प्लॉट को फॉलो करती है, जो अपने ज्यादातर सीन में रुलाने का काम करती है.

ये भी पढ़ें:

जब दिलीप कुमार के घर में बिना इजाजत घुस गए थे धर्मेंद्र, 'ट्रेजडी किंग' का हो गया था बुरा हाल, चिल्लाकर...

Last Updated : November 11, 2025 at 3:04 PM IST