ETV Bharat / entertainment

क्या सच में 'धुरंधर 2' को 'साइलेंट ट्रीटमेंट' दे रही दीपिका पादुकोण? रिलीज के 21 दिन बाद सामने आई असलियत

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनका यह कमेंट धुरंधर-2 को लेकर चल रही अफवाहों पर है.

Deepika Padukone/Dhurandhar 2
दीपिका पादुकोण/धुरंधर-2 (IANS/Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : April 8, 2026 at 4:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और फिल्म टिकट काउंटर पर तीन हफ्तों से अपनी पकड़ बनाए हुई है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वर्ग दीपिका पादुकोण को बुरा-भला कह रहा है, क्योंकि वह अपने पति रणवीर सिंह की बड़ी सफलता पर उनका साथ नहीं दे रही हैं और उनकी फिल्म को साइलेंट ट्रीटमेंट दे रही हैं. लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह की की फिल्म पर अपनी चुप्पी को लेकर ट्रोलर्स को करारा का जवाब दिया है.

जब से धुरंधर-2 सिनेमाघरों में आई है, तब से हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है. लेकिन, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर सवाल उठ रहे थे कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बावजूद दीपिका ने रणवीर सिंह और उनकी फिल्म के बारे में पब्लिकली पोस्ट क्यों नहीं किया? सोशल मीडिया यूजर्स कपल के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में भी अंदाजा लगा रहे थे.

फिल्म की रिलीज के 21 दिनों के बाद इसके पीछे की असल वजह अब सामने आई है. पिछले ही महीने दीपिका ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था. एक सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर उन पर उठ रहे सवालों का उन्होंने जवाब दिया.

दीपिका को लेकर बनाए गए क्लिप को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कैप्शन में लिखा था, 'दीपिका पादुकोण ने 500 करोड़ रुपये के बजट को 'साइलेंट ट्रीटमेंट' दिया है. जहां धुरंधर: द रिवेंज ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं दीपिका ने प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया. कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी.'

culturecircle
दीपिका पादुकोण का रिएक्शन (@culturecircle Instagram)

पोस्ट में आगे कहा गया, 'क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही है या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही है?' इसी पोस्ट पर दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए सभी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है, 'बाद वाला, मेरा दोस्त. मैंने इसे आप सभी से पहले देख लिया था. अब बताओ मजाक किसका उड़ा.'

रणवीर सिंह की फिल्म ने भारत में दूसरी सबसे ज्यादा नेट ग्रॉसर बनने से लेकर बाहुबली 2 के शानदार कलेक्शन को पीछे छोड़ने तक, का रिकॉर्ड तोड़ दिए है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20 दिनों दुनियाभर में 1641.21 करोड़ रुपये कमाए हैं. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर-में रणवीर सिंह, माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी अपने किरदार को दोहराते नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: