ETV Bharat / entertainment

'डकैत: एक प्रेम कथा' एडवांस बुकिंग: कैसी होगी ओपनिंग, कितनी बिकीं टिकटें, जानें फिल्म का रनटाइम समेत सब कुछ

अदिवी सेश, मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आइए जानें एडवांस बुकिंग समेत अन्य के बारे में

Dacoit A Love Story
'डकैत: एक प्रेम कथा' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : April 9, 2026 at 2:23 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: अनुराग कश्यप की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' कल यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में अदिवी सेश, मृणाल ठाकुर और अनुराग ठाकुर अहम भूमिका में हैं. पहले यह 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ा दी गई, क्योंकि धुरंधर 2 लाइन में थी, इसलिए मेकर्स ने शिफ्ट करने का फैसला किया. आइए जानें फिल्म कि रनटाइम, स्क्रीन काउंट, एडवांस बुकिंग समेत अन्य जानकारियों के बारे में...

'डकैत: एक प्रेम कथा' एक भगोड़े अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है. दिखाए गए फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, फिल्म रोमांस और एक्शन एलिमेंट्स के मिक्स है. फिल्म में अदिवी हरि का किरदार निभा रहे हैं और मृणाल जूलियट के किरदार में दिखेंगी. हरि और जूलियट लवबर्ड्स हैं जो शादी करके अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला करते हैं. हालांकि, दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है, जिससे दोनों की जिंदगी बदल जाती है.

सालों बाद, वे फिर से अचानक मिलते हैं. जूलियट को बड़ी रकम चाहिए, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा कि पैसे का इंतजाम कैसे करे. तभी हरि उसे बताता है कि उन्हें मिलकर एक डकैती करनी चाहिए. पुलिस का किरदार निभा रहे अनुराग कश्यप उनके पीछे पड़ जाते हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांस और ड्रामा है, जो प्यार और जिंदा रहने के बारे में एक लेयर्ड कहानी पेश करती है.

फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ सेंसर किया गया है. आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म का रनटाइम 155 मिनट (2 घंटे और 35 मिनट) है. मेकर्स को भरोसा है कि फिल्म मूवी लवर्स और कपल को अपनी ओर खिंचेगी.

फिल्म की प्री-सेल्स के बारे में बात करें तो फिल्म ने यूएसए में शानदार शुरुआत की है. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ''डकैत' यूएसए में जबरदस्त शुरुआत की है, प्रीमियर प्री-सेल्स 225k+ डॉलर को पार कर गई है और अभी भी बढ़ रही है. यह फिल्म अब यूएसए में अदिवी शेष के करियर की सबसे अच्छी प्रीमियर ग्रॉस बनने की ओर बढ़ रही है.'

फिल्म की प्री-सेल्स के बारे में बात करें तो फिल्म ने यूएसए में शानदार शुरुआत की है. फिल्म का यूएसए में 9 अप्रैल को बड़े और रिकॉर्ड-तोड़ प्रीमियर होगा. तेलुगु और हिंदी में रिलीज हो रही इस एक्शन-ड्रामा ने नॉर्थ अमेरिका में बहुत अच्छी एडवांस बुकिंग की है.

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ''डकैत' यूएसए में जबरदस्त शुरुआत की है, प्रीमियर प्री-सेल्स 225k+ डॉलर को पार कर गई है और अभी भी बढ़ रही है. यह फिल्म अब यूएसए में अदिवी शेष के करियर की सबसे अच्छी प्रीमियर ग्रॉस बनने की ओर बढ़ रही है.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने यूएसए प्रीमियर एडवांस सेल्स पहले ही 339 जगहों पर 145,634 डॉलर को पार कर चुकी थी. 659 शो के लिए 9044 से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पिछले 24 घंटों में ही करीब 30K टिकट बेचे, जिससे कुल टिकट लगभग 40K हो गए. उम्मीद है कि फिल्म के बड़े पर्दे पर आने और लोगों की राय मिलने के बाद ये संख्या और भी बढ़ जाएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डकैत पूरे भारत में अपने पहले दिन के प्रदर्शन में 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच नेट कमाई कर सकती है. 2026 की टॉप तीन सबसे बड़ी टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री के लिए फिल्म की कुल ओपनिंग 5.5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए. मौजूदा अनुमानों के आधार पर, फिल्म को शायद मिड-टियर ओपनिंग मिलेगी, जिससे यह शायद अपने पहले दिन टॉप तीन से बाहर हो जाएगी. बता दें, यह फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होगी, जिसके शो पूरे भारत में सुबह 8 से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें: