ETV Bharat / entertainment

Daayra Trailer OUT: प्लांड एनकाउंटर या सेल्फ डिफेंस में चली गोली? मर्डर केस पर आमने-सामने करीना-पृथ्वीराज

'राजी' और 'तलवार' जैसी शानदार और दमदार फिल्मों के बाद मेघना गुलजार 'दायरा' का निर्देशन किया है. यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी.

Daayra
'दायरा' (Poster)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : August 31, 2026 at 1:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: 'दायरा' सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन के लिए तैयार है. मेकर्स ने आज, 31 अगस्त को पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान की इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में करीना और पृथ्वीराज एक-दूसरे आमने-सामने होते दिखें. सस्पेंस और जबरदस्त रोमांच से भरी यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होगी.

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिलचस्प क्राइम थ्रिलर होने का वादा करती है, जिसमें सस्पेंस और जबरदस्त रोमांच होगा. इसकी खास झलक दिखाने के लिए मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया. करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर की झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कुछ सच के जवाब आसानी से नहीं मिलते. आइए, 'दायरा' की दुनिया में. 'दायरा' का ट्रेलर अब आ गया है.'

'दायरा' का ट्रेलर
ट्रेलर के मुताबिक, करीना कपूर खान ने डीजीपी अजूनी कोहली का रोल किया है, जबकि पृथ्वीराज ने डीसीपी रमन कुमार का रोल निभाया है. ट्रेलर की शुरुआत एक पुलिस एनकाउंटर से जुड़े मामले से होती है, जहां दो अधिकारियों के अलग-अलग नजरिए को दिखाया जाता है. जहां डीसीपी रमन कुमार एनकाउंटर के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस पर सफाई देते दिखें, वहीं डीजीपी अजूनी कोहली इस मामले की परते खोलती दिखीं. एक फैमिली से मिलती हैं और 7 अक्टूबर को हुई घटना के बारे में पूछताछ करती हैं.

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे उनकी ड्यूटी और न्याय के तरीके आपस में टकराने लगते हैं. मामला तब और गंभीर हो जाता है जब एक परिवार अपनी लापता बेटी को खोजने में मदद के लिए अधिकारियों के पास आता है. जांच के दौरान, एक आरोपी के बारे में जानकारी सामने आती है जो दो साल से उसी रास्ते पर एक्टिव रहता है और वह किसी के पकड़ में नहीं आता है.

इस दौरान ट्रेलर में नाबालिग अपराधियों से जुड़े कानूनी ढांचे की झलक दिखाया जाता है. ट्रेलर में एक प्वाइंट दिखाया जाता है कि क्या रेप और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के आरोपी नाबालिगों के मामलों में नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़े कानून लागू होने चाहिए?

दोनों अधिकारियों के बीच असहमति सिर्फ उस खास मामले तक ही सीमित नहीं है. वे एक-दूसरे के काम करने की प्रक्रिया, जवाबदेही और पुलिस अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के दायरों को समझने के तरीके पर सवाल उठाते हैं.

'दायरा' के बारे में
'राजी' और 'तलवार' जैसी शानदार और दमदार फिल्में देने के बाद 'दायरा' जंगली पिक्चर्स और डायरेक्टर मेघना गुलजार के बीच तीसरा कोलेबोरेशन है. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'दायरा' को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है. यह दमदार क्राइम-थ्रिलर फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: