कंफर्म: आमिर खान ने अटकलों पर लगाया विराम, गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट', वेडिंग डेट खबर के अंदर
आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाया है और पुष्टि की कि वे तीसरी शादी करने जा रहे हैं.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : June 4, 2026 at 1:12 PM IST
हैदराबाद: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान ने आखिरकार यह साफ कर दिया है कि वह अपनी लॉन्ग दाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही थी कि आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी करने जा रहे हैं. लेकिन अब आमिर खान ने इन अफवाहों पर विराम लगाकर अपनी शादी की पुष्टि कर दी है.
एक मीडिया इंटरेक्शन में आमिर खान ने अपनी शादी की पुष्टि की है. आमिर खान ने एक इंग्लिश न्यूज को खास तौर पर बताया है कि वह और उनकी पार्टनर, गौरी स्प्रैट, 5 जुलाई 2026 को शादी करेंगे. एक्टर ने कहा, 'मैं अभी यूएस में घूम रहा हूं. शादी की खबर सच है. यह 5 जुलाई को होगी.'
आमिर ने कहा था कि इस रिश्ते में शादी कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने बताया, 'हां, यह सच है. लेकिन अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं.'
Mumbai, Maharashtra: Actor Aamir Khan says, " i was born 60 years ago on the day of holi..." https://t.co/cvypnmbEzM pic.twitter.com/RubTjpLyDv
— IANS (@ians_india) March 13, 2025
आमिर ने अपनी पार्टनर का परिचय खास अंदाज में कराया था. उन्होंने बताया कि भले ही वे लगभग 25 सालों से दोस्त रहे हैं, लेकिन उनके मन में एक-दूसरे के लिए प्यार की भावनाएं कुछ समय पहले ही जागी हैं.
मार्च 2025 में अपने जन्मदिन पर मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि वह गौरी से पहली बार करीब 25 साल पहले मिले थे. बाद में, दोनों का फिर से संपर्क उनकी कजिन नुजहत खान के रिए हुआ. धीरे-धीरे उनके बीच एक गहरा रिश्ता बन गया.
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा था, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं एक मजबूत रिश्ते में रहा हूं. जैसे, रीना और मैंने 16 साल साथ बिताए, और फिर किरण और मैंने 16 साल साथ बिताए, और कई मायनों में हम आज भी साथ हैं. मैंने बहुत कुछ सीखा है. गौरी के साथ, मुझे एक ठहराव महसूस होता है.'
#AamirKhan to marry his girlfriend #GauriSpratt on July 5 - Zoom pic.twitter.com/S3dLHVdlxY
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) June 3, 2026
अपने रिश्ते की पुष्टि करने के कुछ ही समय बाद आमिर खान से पूछा गया कि क्या जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं. एक्टर ने कहा, 'देखिए, गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं, और हम एक बहुत ही पक्के रिश्ते में हैं. आप जानते हैं, हम पार्टनर हैं. हम साथ हैं.'
आमिर खान की पहले के रिश्तों के बारे में बात करें तो बता दें कि आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. इनसे पूर्व जोड़े के दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद और बेटी इरा खान. हालांकि, इन दोनों ने साल 2002 में अलग होने का फैसला कर लिया था. इसके बाद साल 2005 में, आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से की. किरण और आमिर का एक बेटा है- आजाद राव खान. आमिर और किरण भी साल 2021 में अलग हो गए थे.

