ETV Bharat / entertainment

सलमान खान और बहन अलवीरा को धोखाधड़ी केस में कोर्ट का नोटिस, दोनों पर लगे ये गंभीर आरोप

यह मामला 2020 का है जिसमे मनीमाजरा निवासी व्यापारी अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है.

Salman Khan
सलमान खान (IANS)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : August 6, 2026 at 11:36 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों समेत अन्य को 5 अक्टूबर के लिए सम्मन जारी किए है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है.

यह मामला 2020 का है जिसमे मनीमाजरा निवासी व्यापारी अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.

शिकायतकर्ता अरुण गोयल के अनुसार, उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम खोला था. इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था. उनका कहना है कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया और शोरूम तैयार करने पर ही करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी भी स्टोर में रखी गई.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया. शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला. शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद पड़ा है. इसके कारण उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार प्रभावित हो गया.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी दो अपकमिंग फिल्में मातृभूमि और SV63 से चर्चा में हैं. मातृभूमि साल 2026 में कब रिलीज होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है. इसी बीच सलमान अपनी हेल्थ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया था कि साउथ फिल्ममेकर्स के साथ बनने वाली फिल्म के लिए उन्होंने अपना 16 किलो वजन कम किया है.

ये भी पढ़ें :

बिग बॉस 20 प्रोमो रिलीज: फैंस को सोच में डाल गए सलमान खान, बोले- जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब...'