सेलिना जेटली ने पति पर दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, मांगा 50 करोड़ रुपये का मुआवजा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप लगाते हुए मुंबई कोर्ट का रुख किया है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : November 25, 2025 at 2:44 PM IST
मुंबई: पूर्व मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रनर-अप सेलिना जेटली हाग ने मुंबई की एक कोर्ट में अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस फाइल किया है. यह शिकायत, जिसमें घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर के आरोप शामिल हैं, मंगलवार को अंधेरी में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) एससी ताडये के सामने वेरिफिकेशन के लिए पेश की गई.
24 नवंबर को सेलिना ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया है. जन्मदिन बीतने के बाद वह मंगलवार, 25 नवंबर को कोर्ट की ओर रूख किया. करंजवाला एंड कंपनी लॉ फर्म के जरिए फाइल की गई अपनी अर्जी में जेटली ने हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रोविजन के तहत डोमेस्टिक वायलेंस, क्रूरता और मैनिपुलेशन का आरोप लगाया. यह अर्जी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एस सी ताड्ये के सामने सुनवाई के लिए पेश की गई, जिन्होंने हाग को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाल दी.
Former actor Celina Jaitly files a case of domestic violence against her husband Peter Haag, before Judicial Magistrate First Class in Andheri’s Court, Mumbai. Peter Haag is a resident of Austria. Celina Jaitly has sought damages of Rs 50 Crores and other sums in lieu of her loss… pic.twitter.com/QlM9LLZlcI
— ANI (@ANI) November 25, 2025
47 साल की एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने दावा किया कि उनके पति ने उनके साथ बहुत ज्यादा इमोशनल, फिजिकल, सेक्शुअल और वर्बल अब्यूज किया है, जिसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर इंडिया लौटना पड़ा. इस कपल ने सितंबर 2010 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं.
पूर्व मिस इंडिया ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया. अर्जी में कहा गया, 'रेस्पोंडेंट (हाग) एक नार्सिसिस्टिक, सेल्फ-एब्जॉर्ब्ड इंसान है. उसे गुस्सैल स्वभाव और शराब पीने की आदत है, जिससे एप्लिकेंट (जेटली) को लगातार स्ट्रेस होता रहा है.'
सेलिना ने कई ऐसे मामले भी बताए जहां उनके पति ने मारपीट और गाली-गलौज की थी. याचिका में आगे कहा गया है कि हाग ने इस साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक अदालत में तलाक की अर्जी दी थी.
सेलिना जेटली ने मांग की है कि उनके अलग रह रहे पति 50 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर और 10 लाख रुपये हर महीने गुजारा भत्ता दें. उन्होंने अपने तीन बच्चों से भी मिलने की इजाजत मांगी है, जो अभी ऑस्ट्रिया में अपने पिता के साथ रह रहे हैं.

